Deoria News: रेलवे स्टेशन मार्ग पर आधे घंटे फंसी रहीं एंबुलेंस – Hindustan

Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के रेलवे स्टेशन रोड पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के चलते जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सुबह होते ही सड़क पर सब्जी की दुकानें सज जाती हैं। इसके साथ ही मालवाहक वाहन भी सड़क पर खड़े हो जाते हैं। इससे राहगीरों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब जाम में एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं।
उपनगर के गांधी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन रोड से तहसील व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूली छात्रों, नौकरी पेशा, मरीजों समेत लोगों का आना-जाना होता हैं। इसके बावजूद सड़क पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन के सड़क पर बेतरतीब खड़े होने से आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क व दोनों किनारे बनें पटरियों तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान पहुंची एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जो करीब आधा घंटे तक जाम में फंसने से मरीज परेशान रहा। वहीं जाम लगने व रास्ता नहीं मिलने से ट्रेन पकड़ने व स्कूल जाने वाले छात्रों समेत राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
उपनगर के वार्ड नम्बर छह के सभासद अशोक कुमार, विकास कुमार व फुटकर सब्जी दुकानदारों ने की मांग पर जाम को लेकर पूर्व में तत्कालीन एसडीएम ने सड़क पर दुकानें लगाने पर रोक लगाई थी। कार्रवाई के बाद कुछ दिनों तक राहत मिली, लेकिन फिर से सब्जी की दुकानें लगने से जाम लगना शुरू हो गया। यात्री अभिषेक ने कहा कि जाम के कारण यात्रियों की ट्रेन छूटने के साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी दिक्कतें होती हैं। नगरवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने एवं सब्जी विक्रेताओं के लिए अलग निर्धारित स्थान पर दुकानें लगाने के लिए की मांग की है। साथ ही सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News