सोने के दाम में आज यानी 3 नवंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 594 रुपए बढ़कर 1.38 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत आज कम हुई है। एक किलो चांदी 2,672 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है।
अक्टूबर में सोना ₹8,084 और चांदी ₹39,485 सस्ती
अक्टूबर में सोना 8,084 रुपए और चांदी 39,485 रुपए सस्ती हुई है। एक अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे।
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
इस समय निवेशक क्या करें?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक सोच कर खरीदारी करें।
ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.