Written By Ujjaval Palanpure
आर अश्विन को लगता है कि भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में अब वापसी नहीं होगी (Image: ANI)
Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने 4 साल बाद टीम इंडिया में कमबैक किया था. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया था. भुवनेश्वर अनुभवी गेंदबाज हैं और IPL के पिछले दो सीजन में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. भुवनेश्वर ने निराश किया और चार मैचों में सिर्फ एक विकेट झटकने में सफल हुए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन को लगता है कि भुवनेश्वर टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं और उनका कमबैक का अध्याय खत्म हो गया है.
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर बात की. वह भुवी के प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए और बताया कि अब शायद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाएगी. अश्विन ने कहा, ‘भुवनेश्वर कुमार ने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की है. वह अपनी फॉर्म नहीं दिखा पाए. उनकी IPL की फॉर्म और सीरीज में प्रदर्शन के बीच रात-दिन का फर्क था. मुझे लगता है कि वह अध्याय शायद खत्म हो गया है. यह काफी मुश्किल समय है. वह कैसे वापसी करेंगे?’
आर अश्विन ने आगे कहा, ‘प्रदर्शन और अतिरिक्त रनों को अलग रखिए. उनका प्रदर्शन निराशाजनक था. मुझे लगता है कि IPL में वह जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे, यहां उन्होंने वैसी गेंदबाजी नहीं की. वह धीरे भाग रहे थे और उनकी गेंदबाजी भी धीमी थी. यह बात बताती है कि वह अपनी सबसे अच्छी ट्रेनिंग फॉर्म में नहीं थे. क्या ऐसी ही स्थिति रहेगी? अगर आप नए खिलाड़ी हैं, तो आपको 10 मौके मिलेंगे लेकिन अगर आप अनुभवी हैं, तो ऐसा नहीं होगा.’
ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2022 में भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद 2026 में न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका कमबैक हुआ. इससे पहले उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिली, लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर पाए. बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. भुवनेश्वर कुमार ने सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर कमबैक किया. खैर, उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा.
भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में कुल 4 मैच खेले और सिर्फ एक विकेट झटका. भुवी ने 11.25 की इकोनॉमी से 180 रन लुटा दिए. अन्य भारतीय गेंदबाजों के मुकाबले उन्होंने काफी निराश किया. इसी वजह से आर अश्विन समेत कुछ फैंस को लग रहा है कि भुवनेश्वर कुमार T20I टीम से बाहर हो जाएंगे और उनकी वापसी अब मुश्किल है.
ये भी पढ़ें:- ‘उन्हें मैच खेलने की जरूरत है…’, कप्तान शुभमन गिल ने दिया हार्दिक पांड्या की वापसी पर अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301