Edited By Shadma Muskan
पटाखों के धुएं से आंखों और फेफड़ों को साफ कैसे रखें. Image Credit- AI
दिवाली खुशियों, रोशनी और उत्साह का त्योहार है. इस दिन लोग घरों को डेकोरेट करते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और पटाखों के साथ त्योहार का लुत्फ उठाते हैं. हालांकि, पटाखों से निकलने वाला धुआं और हवा में मौजूद प्रदूषण हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा के मरीजों और सांस के मरीज आदि लोगों के लिए यह धुआं किसी जहर से कम नहीं है. अगर धुआं ज्यादा है तो ये आंखों में जलन, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है. ऐसे में दिवाली की खुशियों के बीच अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि पटाखों के धुएं से आंखों और फेफड़ों को साफ रखने के लिए इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें.
इसे भी पढ़ें- ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़के इस तरह हों तैयार, कुर्ते को इन सेलेब्स की तरह करें स्टाइल, लड़कियों से मिलेंगे ढेरों कॉम्प्लिमेंट्स
दिवाली पर पटाखे जलाने के दौरान धुआं आस-पास फैल जाता है. ऐसे में कोशिश करें कि परिवार के सदस्य, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, पटाखे जलाने वाली जगह से दूर रहें. पटाखे ऐसी जगह पर जलाने की कोशिश करें, जहां से धुआं आसानी से निकल जाए. बाकी दिवाली के दौरान घर से बाहर कम निकलें, ताकि प्रदूषण से भी बचा जा सके.
पटाखों से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन पैदा कर सकता है. इस धुएं से आंखों में लाल होना, पानी आना, खुजली और चुभन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, इससे बचने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जिससे इस परेशानी से बचा जा सके.
अगर बाहर पटाखों का धुआं ज्यादा है तो घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखना बेहतर हो सकता है. इससे बाहर की गंदी हवा घर के अंदर नहीं आ पाएगी. हवा को साफ रखने के लिए आप HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे कमरे में गंदी हवा अंदर नहीं आ पाएगी.
पटाखों का धुआं सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकता है. कुछ लोगों में इससे खांसी, सीने में जकड़न, सांस फूलने या घरघराहट की समस्या बढ़ सकती है. बाकी अस्थमा या दूसरी सांस संबंधी मरीज भी अपना खास ख्याल रखें.
दिवाली के दौरान पानी पीना फायदेमंद हो सकता है. पानी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है, लेकिन पानी पीने से पटाखों के धुएं का असर खत्म नहीं होता और न ही यह फेफड़ों से साफ करने का काम करता है. इसके साथ, आप बैलेंस डाइट और धुएं से अपना ख्याल रख सकते हैं.
दिवाली के दौरान अपने इलाके के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पर नजर रखना भी जरूरी है. AQI से आपको पता चल जाएगा कि हवा की क्वालिटी कैसी है और बाहर निकलने से कितना खतरा हो सकता है. बाकी प्रदूषण की जानकारी के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- छठ के प्रसाद ठेकुआ क्यों रखा जाता है? जानिए कैसे बिहार की पहचान बन गया ये पारंपरिक पकवान?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301