तरनतारन में सीमा के पास नशे की खेप मिली: बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन में ढाई करोड़ की हेरोइन और 90 ग्राम पैकिंग स… – Dainik Bhaskar

तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीएसएफ ने 449 ग्राम हेरोइन और 90 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद की। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई गई है। खेप ड्रोन से गिराए जाने की आशंका है।
बीएसएफ की 115वीं बटालियन के जवानों ने बीओपी हवेलिया इलाके के सीमावर्ती गांव बिधी चंद छीना के बाहर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें पीले रंग का एक बंद लिफाफा मिला। जांच में उसमें हेरोइन और पैकिंग सामग्री मिली।
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आने की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका है कि खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई। एएसआई गुरसेवक सिंह और थाना सराय अमानत खां की पुलिस टीम ने हेरोइन और पैकिंग सामग्री अपने कब्जे में ली। मामला धारा 21, 61, 85 और 25/26/29 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस पता लगा रही है कि खेप किसने मंगवाई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News