Feedback
NCP-SP प्रमुख शरद पवार की सेहत के बारे में रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, ‘उनकी हालत में काफी सुधार है. उन्हें अभी भी एंटीबायोटिक्स की मध्यम डोज दी जा रही है. सब कुछ ठीक है. वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे.’
शरद पवार को सोमवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें ‘प्ल्युरिटिक पेन’ की शिकायत थी. उनकी बेटी, बारामती की सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि 85 साल के पवार को खांसी आने के बाद रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया. सुप्रिया सुले ने जानकारी दी थी कि उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं.
Just learnt that Sharad Pawar ji is unwell and has been hospitalised. I pray for his speedy and full recovery
इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अभी पता चला कि शरद पवार बीमार हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू