Gurgaon News: ट्रेन और बसें फुल, अब मोबाइल ऐप से सीट की तालाश – Hindustan

Gurgaon News: – राजीव चौक पर निजी बसों के लिए लगी लंबी कतारें, क्षमता से अधिक भीड़ के चलते यात्रियों को नहीं मिल रही सीट – उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ राजस्थान और पंजाब के लिए भी बढ़ रहा टैक्सियों का रुझान, ब्ला-ब्ला जैसे कारपूलिंग ऐप पर सीटों की तलाश तेज

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दीपावली और छठ जैसे महापर्वों के नजदीक आते ही साइबर सिटी गुरुग्राम से अपने घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गई हैं। स्थिति यह है कि प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है और निजी बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में निराश होकर प्रवासी अब वैकल्पिक और आधुनिक माध्यमों का रुख करने लगे हैं। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए यात्री अब मोबाइल ऐप और निजी टैक्सियों का सहारा लेने को विवश हैं।

बता दें कि लंबे रूटों पर चलने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल चल रही है। जो यात्री तत्काल के भरोस थे उन्हें भी अब टिकट नहीं मिल रही है। इसके बाद यात्रियों ने निजी बसों की ओर रूख किया। गुरुग्राम ने रोजाना यूपी-बिहार जाने वाली निजी बसों में भी अब सीटें फुल चल रही है। बुधवार को राजीव चौक पर निजी बसों में कई यात्रियों को टिकट तो मिली, लेकिन बसों में सीट नहीं मिली। इस कारण वह अगली बस के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।

राजीव चौक पर बसों के लिए भारी भीड़, सीटों के लाले

गुरुग्राम का राजीव चौक इन दिनों प्रवासियों के मुख्य आवागमन केंद्र के रूप में तब्दील हो चुका है। यहां से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों के लिए रोजाना दर्जनों निजी बसें संचालित होती हैं, लेकिन त्योहारी भीड़ के आगे यह व्यवस्था भी कम पड़ रही है। राजीव चौक पर निजी बसों के काउंटर के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बसों में तिल धरने की जगह नहीं बची है और कई-कई घंटे इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि बसों की छतों और दरवाजों पर लटककर यात्रा करने की नौबत आ गई है, जिससे सुरक्षा का भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

मोबाइल ऐप पर कारपूलिंग और टैक्सियों की तलाश

बसों और ट्रेनों में नाकामी हाथ लगने के बाद अब तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। कई परिवार और नौकरीपेशा लोग उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के अपने गृह जिलों तक पहुंचने के लिए ब्ला-ब्ला जैसे परिवहन और कारपूलिंग ऐप पर लगातार सीटों की तलाश कर रहे हैं। लोग ऐसे वाहन चालकों की तलाश कर रहे हैं जो निजी कारों या टैक्सियों से अपने गृह राज्यों की तरफ जा रहे हों, ताकि वे पैसे देकर उनके साथ सफर कर सकें। राजीव चौक और आसपास के इलाकों में ऐसी निजी टैक्सियों और कैब की भी कतारें देखी जा सकती हैं, जो व्यक्तिगत रूप से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर के लिए बुक कर रही हैं। हालांकि, निजी टैक्सी संचालकों और कारपूलिंग के नाम पर यात्रियों से कई गुना अधिक किराया वसूला जा रहा है, फिर भी पर्व पर घर पहुंचने की चाहत के आगे लोग यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने को मजबूर हैं।

इन जगहों पर सीट मिलने की उम्मीद

कारपूलिंग और राइड-शेयरिंग ऐप्स ब्ला-ब्ला कार मोबाइल ऐप हैं। इसमें वे लोग अपनी गाड़ी की खाली सीटें रजिस्टर करते हैं जो खुद उसी रूट पर सफर कर रहे होते हैं। इससे यात्री बहुत कम किराए पर कार से ही सीधे अपने गृह नगर या दूसरे शहर तक पहुंच जाते हैं। लोग दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब या चंडीगढ़ जाने के लिए इसका बहुत उपयोग करते हैं। इसके अलावा आउटस्टेशन कैब और टैक्सी एग्रीगेटर ऐप्स जो उबर ऐप में होता है। इस फीचर से आप किसी भी शहर से दूसरे शहर के लिए आउटस्टेशन कैब बुक कर सकते हैं। इसमें आप चाहें तो तुरंत के लिए या फिर पहले से शेड्यूल करके एकमुश्त किराए पर पूरी गाड़ी बुक करके दूर-दराज के क्षेत्रों में जा सकते हैं। ओला ऐप पर भी शहर से बाहर जाने के लिए वन-वे और राउंड-ट्रिप टैक्सी बुक करने की सुविधा मिलती है। इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार छोटी कार से लेकर एसयूवी तक चुन सकते हैं। इनड्राइव ऐप आजकल काफी ट्रेंड में है क्योंकि इसमें यात्री और ड्राइवर आपस में किराए को लेकर मोलभाव कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News