Top News Today: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि भारत के 95 प्रतिशत लोगों के दिमाग में गोबर भरा है और उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर मतदाता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे नहीं देखते, बल्कि जाति और धर्म के आधार पर वोट डालते हैं। काटजू ने यह भी कहा कि वोट चोरी और ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि 90 प्रतिशत लोग वोट देने लायक ही नहीं हैं। इसी बीच, अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद ईरान ने बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से जुड़ी पाबंदियों से छूट दे दी है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि इस छूट का मकसद इन देशों के साथ संबंध मजबूत करना और भारत से दवाओं का आयात आसान बनाना है। पढ़ें शाम की बड़ी खबरें…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कहा है कि भारत के 95 फीसदी लोगों के दिमाग में गोबर भरा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। काटजू ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि ज्यादातर वोटर्स जाति और धर्म के आधार पर वोट डालते हैं। वे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे नहीं देखते। उन्होंने कहा कि 95 फीसदी वोटर्स उम्मीदवार की काबिलियत नहीं देखते। वे सिर्फ जाति देखकर वोट डालते हैं। इन लोगों के सिर में गोबर भरा है। इन्हें वोट देने का हक नहीं होना चाहिए। मैं तो कहता हूं कि और भी वोट चोरी होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 90 फीसदी मतदाता वोट देने लायक ही नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर…
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगा है। कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो गया है। इसी बीच ईरान ने बड़ा कदम उठाया है। ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से जुड़ी पाबंदियों से छूट दे दी है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात-मोघद्दम ने कहा कि इन चार देशों के जहाज अब बिना किसी रुकावट के इस जलमार्ग से आ-जा सकते हैं। अमेरिकी भी इन्हें नहीं रोकते। उन्होंने बताया कि भारत को यह छूट दवाओं के आयात के लिए दी गई है। चीन को यह छूट राजनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने बताया कि 2024 में नीतीश कुमार सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी नीलम देवी को चकमा देकर एनडीए का समर्थन करवाया था। बता दें कि अनंत सिंह उस समय जेल में थे। उन्होंने दावा किया कि नीलम ने पहले समर्थन से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह लालू यादव और आरजेडी से गद्दारी नहीं करेंगी। इसके बाद अनंत सिंह ने घर के लोगों को तरीका बताया। उन लोगों ने नीलम को लालू यादव की कार बताकर नीतीश कुमार के कैंप की गाड़ी से विधानसभा भेज दिया। सदन में पहुंचने के बाद ही नीलम को समझ आया कि उनसे नीतीश के पक्ष में वोट करवाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
विराट कोहली ने 80वां अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़े
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत जीत से की। ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित पहले मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की। विराट कोहली की अच्छी पारी के दम पर भारत ने 143 रनों का टारगेट 22.4 ओवर में पूरा किया। कोहली ने 51 गेंदों में 74 रन बनाए। इसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का 80वां अर्धशतक है। इस पारी से कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए। पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ से कुछ आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को हटाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ताओं ने टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। इनमें अस्पतालों में भ्रष्टाचार और डॉक्टरों-नर्सों पर हिंसा को सही दिखाया गया था। अदालत ने कहा कि मेडिकल समुदाय की ओर से इसी विषय पर पहले से एक याचिका चल रही है। एक ही मुद्दे पर दो बार सुनवाई करने की जरूरत नहीं है। इसलिए याचिका खारिज कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play