IND vs NZ: इंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी, तिलक वर्मा भी आ सकते हैं नजर – News24 Hindi

Written By Aditya
IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. अगर टीम इंडिया इस सीरीज में हार गई, तो वो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाएंगे. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस टेस्ट सीरीज को बहुत ही गंभीरता ले रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को मैसेज दिया कि टेस्ट टीम के स्टार खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले. प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं. 
इंजरी के कारण टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर नहीं नजर आ रहे थे. वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों में पहले उन्हें जगह मिली थी. लेकिन इंजरी के कारण उन्होंने फैसला किया कि वो थोड़ा समय और लेकर इंडिया ए के लिए रेड बॉल मैच खेलना चाहेंगे. जिससे वो टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सके. कृष्णा इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे. इंजरी के कारण ऋषभ पंत इस मुकाबले में भी नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट ने टी-20 के उपकप्तान तिलक वर्मा को मौका दिया है. टीम तिलक वर्मा को रेड बॉल क्रिकेट में भी आजमाना चाहती है. जिससे उन्हें भी उन्हें और मौके दिए जा सके. 
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो हुआ वायरल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News