चुनाव हारते ही डोनाल्ड ट्रंप की अक्ल आई ठिकाने, ईरान पर बदल गए सुर – Hindustan

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करारा झटका लगा है। बीते बुधवार को सामने आए नतीजों में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी बुरी तरह हार गई। हाल यह हो गया कि अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों, यानी सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में भी डेमोक्रेट्स का कब्जा हो गया है। इसे इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है कि ट्रंप की नीतियों से लोग कितने नाखुश हैं। इन सब के बाद अब ट्रंप बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ईरान के लेकर एक बयान दिया है जो इसकी गवाही दे रहे हैं।

दरअसल ट्रंप से गुरुवार को ईरान पर नए हमले से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में ट्रंप पहले को तरह ईरान को मिट्टी में मिला देने की बात करने की बजाय यह कहते दिखे कि शायद वे अब और तबाही न देखना चाहें। उन्होंने संकेत दिया कि वे इस तरह के कदम बचना पसंद चाहेंगे। वहीं ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि तेहरान अमेरिका की मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं कर रहा है।

ओवल ऑफिस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, “अगर संभव हुआ तो मैं बाकी देश को तबाह नहीं करना चाहूंगा।” हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूरी में ऐसा करना पड़ सकता है। ट्रंप ने सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा, “आप लोगों को जल्द ही सब पता चल जाएगा।”

इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने मिडटर्म चुनावों में हार के बाद खुद यह माना था कि ईरान युद्ध इस हार की असली वजह रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, ”हमारी हार की वजह वह युद्ध है।” उन्होंने कहा कि अगर लोग यह तर्क देना चाहते हैं कि अगले 6 साल के लिए सीनेट पर अपना नियंत्रण खो देना सही है, तो बेशक ऐसा तर्क दें। उन्होंने कहा, ”आप सहमत हों या असहमत, कम से कम यह एक ईमानदार बात तो होगी।”

बता दें कि ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार यह दलील दी थी कि ईरान युद्ध सही था। वहीं चुनाव नतीजे आने के दौरान भी उन्होंने कई इंटरव्यू में यही बात दोहराई कि ईरान युद्ध का फैसला सही था। वहीं वेंस की सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि यह वेंस की अपनी सोच है। उन्होंने कहा, ”मैं जानता हूं कि वेंस इस बारे में क्या सोचते हैं और मुझे लगता है कि ईरान युद्ध का फैसला ठीक था।”

इससे पहले अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के दोनों सदनों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने देशभर में बढ़त हासिल की। उन्हें उन राज्यों में भी सफलता मिली, जहां परंपरागत रूप से रिपब्लिकन पार्टी का प्रभाव रहा है। डेमोक्रेट्स ने सीनेट की कम से कम सात रिपब्लिकन-नियंत्रित सीटें जीत लीं। इनमें कंसास, आयोवा, टेक्सास, ओहायो, मेन, उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना शामिल हैं।

वहीं प्रतिनिधि सभा के चुनाव परिणाम भी उतने ही अहम रहे। डेमोक्रेट्स ने ऐसी सीटें भी जीत लीं जो कई सालों से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रही थीं। अब 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट को बहुमत मिल गया है। इन नतीजों से पार्टी को राष्ट्रपति के फैसलों की जांच करने और उनके घरेलू एजेंडे को चुनौती देने की अधिक ताकत मिलेगी। ट्रंप के लिए यह स्थिति 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले नई चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। ऐसे में ट्रंप फूंक-फूंक कर कदम रखना चाहेंगे।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News