UP News LIVE: दिवाली पर यूपी के लिए चार सुपरफास्ट ट्रेनें, अयोध्या में रामायण थीम नावें – Hindustan

दिवाली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन
UP News LIVE: दिवाली पर गुजरात से यूपी-बिहार लौटने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने दो और स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों का ऐलान किया है। यह ट्रेनें अहमदाबाद से वाया आगरा राजगीर तक जाएंगी। वहीं, पंजाब के लुधियाना से लखनऊ के लिए भी दो जोड़ी ट्रेनें चलेंगी।
अयोध्या में दीपों की रोशनी के बीच थीम आधारित नावों पर सजी रामायण की झलक उत्सव को खास बनाएगी। पुष्पक विमान को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने के प्रसंग की अनुभूति हो सके।

UP News LIVE: देवरिया में तैनात धानेपुर के आरक्षी का हार्ट अटैक से निधन
UP News LIVE: गोंडा के नगर पंचायत धानेपुर के रहने वाले यूपी पुलिस में तैनात आरक्षी आदित्य श्रीवास्तव का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया, वहीं कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी तैनाती देवरिया जिले की पुलिस लाइन स्थित सीओ कार्यालय में थी।
UP News LIVE: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट
UP News LIVE: धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए यूपी में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
UP News LIVE: प्रयागराज से लापता ग्राम प्रधान प्रेमानंद के वृंदावन आश्रम में मिला
UP News LIVE: प्रयागराज से कुछ दिनों पहले एक ग्राम प्रधान लापता हो गया। उसके परिवार ने आरोप लगाए कि उसका अपहरण करके उसकी हत्या की गई है। हालांकि उसने 4 दिन बाद खुद फोन करके अपने प्रेमानंद के आश्रम में होने की जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: धनतेरस पर कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
UP News LIVE: यूपी में हल्की सी ठंड के साथ धुंध ने धनतेरस की सुबह की शुरुआत की है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि धूप के कारण दिन में गर्मी सताएगी। वहीं, आज सुबह और शाम की ठंड से मौसम सुहाना रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अयोध्या में दीपावली पर चलेंगी रामायण थीम की नावें
UP News LIVE: अयोध्या में दीपावली पर रामायण थीम की नावें चलाई जाएंगी। पर्यटकों को एक अनोखी अयोध्या देखने को मिलेगी। इस दिवाली पर अयोध्या में त्रेतायुग जीवंत होगा। अयोध्या में पुष्पक विमान भी तैयार किया जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: दिवाली पर यूपी के लिए चार और सुपरफास्ट ट्रेनों का तोहफा
UP News LIVE: दिवाली पर यूपी के लिए चार और सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का संचालन पंजाब और गुजरात से किया जाना है। ये ट्रेनें यूपी और बिहार के यात्रियों को राहत देंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News