Feedback
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं. वह अभी लोकसभा में विपक्ष के 12वें नेता हैं और जून 2024 से उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा सांसद हैं. इससे पहले, उन्होंने 2019 से 2024 तक केरल की वायनाड सीट और 2004 से 2019 तक उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने दिसंबर 2017 से जुलाई 2019 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर काम किया.
वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी के बेटे हैं.
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था. उन्होंने रॉलिन्स कॉलेज, फ्लोरिडा से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से एम. फिल की उपाधि ली (Rahul Gandhi Education). भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में तकनीकी आधारित फर्म, बैकऑप्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. उनकी एक छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं (Rahul Gandhi sister).
राहुल गांधी सक्रिय राजनीति में 2004 में आए (Rahul Gandhi political Debut). वह लोकसभा में पहली बार अमेठी चुनाव क्षेत्र से चुनकर आए. उन्हें 2017 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का महासचिव बनाए जाने के साथ भारतीय युवा कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन का प्रभारी भी बनाया गया. वे अमेठी से जीतकर दूसरी बार 2009 में लोकसभा पहुंचे और उन्हें उसी साल कांग्रेस पार्टी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया (Congress vice-president).
गांधी ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी अमेठी से जीत का क्रम जारी रखा और 2017 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने (Congress president). हालांकि, 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के हाथों अमेठी में शिकस्त का सामना करना पड़ा (Rahul lost to Smriti Irani in Amethi ) लेकिन केरल के वायनाड से उन्हें जीत मिली. राहुल गांधी ने 3 जुलाई 2019 को लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया (Rahul Gandhi Resigned).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @RahulGandhi है. उनका फेसबुक पेज Rahul Gandhi के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर rahulgandhi यूजरनेम से एक्टिव हैं.
देश, दुनिया, राज्य, महानगर, राजनीति, खेल, बिजनेस और बॉलीवुड से जुड़ी हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी नजर. दिनभर की हलचल, ब्रेकिंग न्यूज, अहम घटनाक्रम और ताजा अपडेट्स से रहिए रूबरू. पल-पल की बड़ी और जरूरी जानकारी के लिए पढ़ें 5 नवंबर 2026, शुक्रवार की खबरों का लाइव अपडेट.
राहुल गांधी की एक जनसभा का पुराना वीडियो अब तेलंगाना में अमित शाह पर भड़के हुए लोगों का बताकर शेयर हो रहा है.
कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन का उदाहरण देते हुए सरकार को सबक लेने की चेतावनी दी.
दिल्ली के सदर बाजार के व्यापारियों ने इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर को प्रस्तावित रामलीला मैदान रैली को त्योहारी सीजन तक टालने की अपील की है. सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अगुवाई में व्यापारियों ने पोस्टर लेकर राहुल गांधी से रैली स्थगित करने को कहा.
अमित शाह ने अपनी सातवीं क्लास का कबड्डी से जुड़ा किस्सा सुनाकर राहुल पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि जब सातवीं क्लास के खिलाड़ी नौवीं के छात्रों को हराने लगे तो उन्होंने रेफरी को ही चीटर बताने की तरकीब निकाली. शाह ने इस किस्से के जरिए राहुल गांधी पर चुनाव में हार के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शिरकत की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतंत्र को अस्थिर करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी पर ‘बार-बार फेल होने वाले लड़के’ का तंज कसते हुए तीखा हमला बोला.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि उसमें घुसपैठियों के नाम दर्ज हैं. उन्होंने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखें, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार है.
देश, दुनिया, राज्य, महानगर, राजनीति, खेल, बिजनेस और बॉलीवुड से जुड़ी हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी नजर. दिनभर की हलचल, ब्रेकिंग न्यूज, अहम घटनाक्रम और ताजा अपडेट्स से रहिए रूबरू. पल-पल की बड़ी और जरूरी जानकारी के लिए पढ़ें 5 नवंबर 2026, गुरुवार की खबरों का लाइव अपडेट.
पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान संगरूर से राहुल गांधी ने आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे के मुद्दे को लेकर तीखे हमले किए. वहीं आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने भी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पंजाब में नशे और 1984 सिख दंगों जैसे मुद्दों पर राजनीति गरमा गई है.
पंजाब की रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता को मंच के पास बुलाया और गायक से अपनी पहली मुलाकात, कांग्रेस में उनकी एंट्री, धमकियों और हत्या को याद किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मूसेवाला को निशाना बनाने वाली सोच अब पूरे पंजाब में घूम रही है और हुनरमंद लोगों को डराया जा रहा है.
पंजाब के संगरूर की रैली में राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनकी प्रतिभा, कांग्रेस में आने की इच्छा और हत्या का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सोच ने मूसेवाला की जान ली, वही आज पंजाब में हुनरमंद युवाओं को डरा रही है. वीडियो में जानें डिटेल्स.
राहुल गांधी द्वारा दिए गए ओपन डिबेट के चैलेंज पर गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है. अगर विपक्ष में हिम्मत है तो वह संसद में आकर बहस करे. वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि बहस मैच्योर लोगों के बीच होती है.
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी संगरूर में इंसाफ रैली में पहुंचे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था, ड्रग्स की समस्या और केंद्र सरकार पर हमले किए. उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवाल उठाए और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर लोकसभा आने का आरोप लगाया.
UP विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन को मजबूत करने के साथ अखिलेश यादव से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बातचीत की अहम जिम्मेदारी संभाल सकती हैं. चुनाव से पहले उनकी सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं. वीडियो में जानें डिटेल्स.
गोरखपुर में बीजेपी की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस पर बार-बार राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश का आरोप लगाया. साथ ही अखिलेश यादव के ‘बदला लेने’ वाले बयान पर भी पलटवार किया.
चुनाव में हार और जीत को लेकर राहुल गांधी के रवैये पर तंज कसा गया है. जब कर्नाटक और हिमाचल में जीत मिलती है तो अपनी तारीफ की जाती है, लेकिन लगातार हार मिलने पर चुनाव आयोग पर बेईमानी का आरोप लगाया जाता है. वहीं भारतीय चुनाव आयोग की तुलना दुनिया से करते हुए बताया गया कि भारत में बीएलओ घर-घर जाकर वोट बनाते हैं, जबकि विदेशों में लोगों को दफ्तर जाना पड़ता है.
शैलेश लोढ़ा ने राहुल गांधी और अभिजीत दिपके पर तंज कसा. उन्होंने दोनों पर व्यंग्य करते हुए उनकी राजनीतिक गतिविधियों और आत्मविश्वास पर कटाक्ष किया. शैलेश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
MP युवा कांग्रेस के निलंबित महासचिव रोहित राजोरिया ने अपने निलंबन को अन्यायपूर्ण बताया है. उन्होंने दावा किया कि चाचा की तेरहवीं के कार्यक्रम के कारण वह दिल्ली में हुई ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं हो पाए थे. उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी संगठन को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद बिना कारण बताओ नोटिस के उन्हें निलंबित कर दिया गया.
MP युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने पर अपने 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इनमें 9 जिला अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं. 3 नवंबर को जारी आदेश में संगठनात्मक अनुशासनहीनता का हवाला दिया गया है.
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बहस की चुनौती देने के बजाय संसद में SIR और EVM जैसे मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी है. निर्मला ने कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, राहुल गांधी संसद में आकर बहस करें.
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की शुरुआत की है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा ने विपक्ष पर देश को बांटने और राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू