Happy Diwali Wishes in hindi Diwali ki shubhkamnaye, दिवाली 2026 : कल के दिन धूम- धाम के साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली की रोशनी के त्योहार के रूप में जाना जाता है। इस साल रविवार के दिन दिवाली का पर्व पड़ रहा है। दिवाली के दिन लोग खुशियां मनाते हैं, एक- दूसरे को गले लगाकर बधाई संदेश देते हैं। अपने खास संबंधियों, दोस्तों, परिवार जनों के साथ इन जबरदस्त शुभकामनाओं को आप इंस्टा स्टेटस, रील, स्टोरी, फेसबुक पोस्ट और कैप्शन के रूप में शेयर कर सकते हैं। इस दिवाली डिजिटल रूप से आप इन मैसेज को शेयर कर अपनों की दिवाली यादगार बना सकते हैं। आगे पढ़ें दीपक के पर्व की शायरी और शुभकामनाएं –
1- दीपों की चमक से आपके जीवन में नई उमंग भर जाए,
हर मुश्किल दूर हो और खुशियों की बहार आ जाए,
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
2- हर आंगन में खुशियों के दीप जलते रहें,
आपके जीवन में सपनों के फूल खिलते रहें,
ये दिवाली आपके लिए यादगार बन जाए
3- रोशनी का हर कतरा आपके नाम हो जाए,
जीवन का हर पल खुशियों के पैगाम हो जाए,
आपकी दिवाली मंगलमय और शानदार हो जाए
4- मां लक्ष्मी आपके घर सुख और समृद्धि बरसाएं,
गणेश जी आपके जीवन से हर तकलीफ मिटाएं,
दीपावली पर खुशियां आपके कदम चूम जाएं
5- नए सपनों को नई उड़ान मिल जाए,
आपकी मेहनत को सफलता की पहचान मिल जाए,
इस दिवाली जीवन में खुशियों का आसमान मिल जाए
6- दीपक की रोशनी से हर अंधेरा मिट जाए,
आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान सज जाए,
ये त्योहार आपके लिए ढेरों खुशियां ले आए
7- रिश्तों में मिठास और दिलों में प्यार रहे,
आपके घर में खुशियों का हर दिन त्योहार रहे,
दीपावली आपके जीवन को रोशन करती रहे
8- हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,
हर शाम आपके चेहरे पर मुस्कान सजाए,
ये दिवाली जीवन में अनगिनत खुशियां लेकर आए
9- आपके सपनों को हकीकत का रंग मिले,
हर कदम पर अपनों का साथ और संग मिले,
दीपावली पर खुशियों का अनमोल उपहार मिले
10- दीपक जले तो आपके अरमान भी जगमगाएं,
खुशियां आए तो कभी लौटकर न जाएं,
आपकी दिवाली प्रेम और उल्लास से भर जाए
11- जीवन की राहों में उजाला बना रहे,
हर अपने का साथ और भरोसा बना रहे,
आपके घर खुशियों का बसेरा बना रहे
आपकी दिवाली बहुत शुभ हो।
संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play