रायपुर में नहीं होंगे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले, जानें BCCI ने क्यों बदले दो मैचों के वेन्यू – News24 Hindi

Written By Alsaba Zaya
रणजी ट्रॉफी/ Image Source: ANI
Ranji Trophy 2026-27: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फिलहाल क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस मैदान पर भारत के कई अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा आईपीएल और महिला क्रिकेट के मुकाबले भी खेले जा चुके हैं. हालांकि, अब यहां घरेलू क्रिकेट मैचों का आयोजन करना भी मुश्किल हो गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण के काम के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को रणजी ट्रॉफी के दो मुकाबलों का वेन्यू बदलना पड़ा है.
दरअसल, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम को अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलने थे. इनमें आंध्र प्रदेश के खिलाफ 26 से 29 अक्टूबर तक होने वाला मैच भी शामिल था. इसे अब विजयवाड़ा के पास मुलापाडु स्थित देवीनेनी वेंकट रमना प्रणीता ग्राउंड में आयोजित किया गया. इसके अलावा हैदराबाद के खिलाफ 2 नवंबर से शुरू होने वाला मुकाबला भी रायपुर से हटाकर हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड में शिफ्ट कर दिया गया है.
रायपुर के इस स्टेडियम में छत्तीसगढ़ को फरवरी में त्रिपुरा के खिलाफ एक और घरेलू मुकाबला खेलना है. लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि यह मैच भी रायपुर में ही आयोजित होगा या इसके लिए कोई दूसरा मैदान चुना जाएगा.
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के एक अधिकारी के मुताबिक, मैचों को दूसरी जगह भेजने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं. पहला, स्टेडियम में मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा है. दूसरा, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का आदेश भी इस फैसले की बड़ी वजह है.
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का स्वामित्व पहले छत्तीसगढ़ सरकार के पास था. हालांकि, जनवरी 2026 में इसके संचालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को सौंप दी गई. CSCS ने इस स्टेडियम को 30 साल की लीज पर लिया है, जिसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है.
स्टेडियम का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद से ही क्रिकेट संघ को NGT के आदेशों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. अब यहां भविष्य में मैचों का आयोजन हो पाएगा या नहीं, यह काफी हद तक ट्रिब्यूनल के फैसले पर निर्भर करेगा. इस मामले में अगली सुनवाई दिसंबर में होनी है.
इस स्टेडियम में अक्टूबर 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. इसके बाद दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया. दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका और जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी यहां वनडे और टी20 मुकाबले आयोजित हुए.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News