Written By Vandana Bharti
मुफ्त सिलेंडर वितरण के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण और पटाखों को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है (Photo – ANI)
दिवाली के पावन अवसर पर दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के लाखों परिवारों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को दिल्ली के 15 लाख से अधिक पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर का लाभ देने जा रही हैं. इस योजना के तहत अनुदान की पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी. तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल होंगे. जानिये इस योजना के तहत कितना पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, किन्हें इसका फायदा मिलेगा और दिल्ली की सियासत में प्रदूषण को लेकर क्या नया मोड़ आया है.
इस दिवाली दिल्ली की माताओं-बहनों और उनके परिवारों की खुशियों में एक और सौगात जुड़ने जा रही है।
कल तालकटोरा स्टेडियम से 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए लगभग ₹142 करोड़ की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाई जाएगी।
घर… pic.twitter.com/3zS6xpBlUA
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि तालकटोरा स्टेडियम से 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है. इस पहल के तहत लगभग 142 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य संकल्प माताओं-बहनों की बचत बढ़ाना, घर का खर्च कम करना और हर परिवार की दिवाली को रोशन बनाना है.
किसे मिलेगा इस योजना का फायदा?
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इन शर्तों का पूरा होना जरूरी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301