Adityapur News: रफ्तार का कहर: चांडिल में तीन दिनों में चार लोगों की सड़क हादसे में गई जान – Hindustan

Adityapur News:

चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार का दिन दो परिवार वालों के लिए अमंगल रहा। मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाईवे स्थित हुमिद के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि मंगलवार को चांडिल के एनएच-18 स्थित रावतारा मोड़ के पास ट्रेलर के चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक अभिजीत गोराई की मौत हो गई। पीछे तीन दिनों के भीतर चांडिल और कपाली में अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने की घटनाओं को लेकर जिला पार्षद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिला प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रशासनिक बैठकों में दिए जाने वाले निर्देशों का ही धरातल पर पालन नहीं हो रहा है, तो फिर इन बैठकों का औचित्य क्या है। मधुश्री महतो ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक महीने सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक होती है। इन बैठकों में संबंधित अधिकारियों और एनएचएआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आते।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News