कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की चर्चित और बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बाजार में आ चुकी है। उनकी इस पु्स्तक का मंगलवार (10 नवंबर) को ही विमोचन हुआ है। इस पुस्तक में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं, अनुभवों और राजनीतिक सफर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने संबंधों और मुलाकातों का भी जिक्र किया है। उन्होंने अपने और राजीव गांधी से जुड़े कई संस्मरणों को इस पुस्तक के जरिए सार्वजनिक किया है। गांधी ने इसी तरह का एक वाकया साझा करते हुए किताब में लिखा है कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने तत्कालीन विदेश सचिव को सार्वजनिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान ही बर्खास्त कर दिया था, लेकिन इसके फौरन बाद उन्हें अपने फैसले पर बहुत पछतावा हुआ था।
बात 1987 की है। राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे। उस समय विदेश सचिव एपी वेंकटेश्वरन थे। उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर प्रोटोकॉल तोड़ा था। जब पत्रकारों ने इस बाबत प्रधानमंत्री से सवाल किया तो राजीव गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स करते-करते विदेश सचिव की सार्वजनिक तौर पर छुट्टी कर दी थी। करबचार दशक बाद उसी बर्खास्तगी प्रकरण पर सोनिया गांधी ने हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित अपनी नई किताब Belonging: A Journey of Love में कई बड़े खुलासे किए हैं। सोनिया गांधी के अनुसार, इस अपमानजनक फैसले के तुरंत बाद राजीव गांधी को अपनी गंभीर भूल का अहसास हो गया था और उन्होंने निजी तौर पर स्वीकार किया था कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बकौल सोनिया गांधी, उस वक्त राजीव गांधी को सूचना मिली थी कि विदेश सचिव एपी वेंकटेश्वरन (1953 बैच के वरिष्ठ IFS अधिकारी) ने पाकिस्तान दौरे के दौरान तय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर बयानबाजी की थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने प्रधानमंत्री और विदेश सचिव के बयानों में विरोधाभास (पाकिस्तान दौरे को लेकर) पर सवाल पूछा, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही मौजूद वेंकटेश्वरन के सामने राजीव गांधी ने तल्ख लहजे में कहा था, “आप जल्द ही नए विदेश सचिव से बात करेंगे।”
प्रधानमंत्री की इस तीखी और सार्वजनिक टिप्पणी से आहत वेंकटेश्वरन ने बिना देर किए तुरंत अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उनका मानना था कि सम्मान के बिना जीवन जीने का कोई औचित्य नहीं है। सोनिया गांधी अपनी किताब में लिखती हैं, “कभी-कभी ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो जाती हैं, जैसे कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को सबके सामने पद से हटा देना। उन्हें यह जानकर बहुत गुस्सा आया कि उनके विदेश सचिव ने पाकिस्तान दौरे के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ा है और अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है। सोनिया ने आगे लिखा, “राजीव के इस अहंकारी और असंवेदनशील व्यवहार के कारण कई दिनों तक उनकी कड़ी आलोचना होती रही।”
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि इस घटना के फौरन बाद राजीव गांधी ने कहा था कि ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई।’ इस घटना के बाद मीडिया और राजनीतिक गलियारों में राजीव गांधी की चौतरफा आलोचना हुई थी । उन पर एक शीर्ष राजनयिक के साथ अहंकारपूर्ण और संवेदनहीन व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे थे। सोनिया गांधी ने लिखा है कि जब उन्होंने अखबारों में छपी तीखी आलोचनाओं के बाद राजीव गांधी से सवाल किया, तो उन्होंने अपनी भारी चूक मानते हुए कहा था, “मुझे उसी वक्त समझ आ गया था कि मैंने बड़ी गलती कर दी है। काश, मैंने उस समय अपना मुंह नहीं खोला होता।”
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।
अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play