Bhagalpur News: भरगामा (अररिया) से संतोष कुमार की रिपोर्ट भरगामा प्रखंड स्थित सिमरबनी पंचायत के वार्ड तीन में मंगलवार सुबह अगलगी की घटना में तीन वर्षीया मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं 50 से 60 बोझ पाट जलकर खाक हो गये। पटाखे से निकली मामूली सी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। आग से झुलसी बच्ची दीया कुमारी सिमरबनी निवासी सिप्पू कुमार मंडल की बेटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कुछ बच्चे घर के आसपास पटाखे छोड़ रहे थे। इसी दौरान पटाखे से निकली एक चिंगारी उड़कर घर में रखे सूखे पटवा के बोझ पर जा गिरी।
सूखा पटवा होने के कारण आग ने पलक झपकते ही भीषण रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। उस वक्त घर में ही खेल रही तीन वर्षीय मासूम दीया कुमारी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। अचानक आग की लपटें उठती देख परिजनों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और पाट भी जलकर खास हो चुका था। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को आनन-फानन में इलाज के लिए फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। सरपंच प्रतिनिधि कुणाल कुमार पासवान, जिला पार्षद प्रतिनिधि माधव यादव, मुखिया प्रतिनिधि मिहिर मंडल तथा पूर्व मुखिया विजय सिंह यादव, मिथिलेश मंडल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play