Written By Varsha Sikri
भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई दिल्ली की राजनयिक कोशिशों का ब्योरा दिया है. (Photo: ANI)
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में मंगलवार को अबू धाबी में चार घंटे तक त्रिपक्षीय वार्ता हुई. ‘व्हाइट हाउस’ ने बातचीत शुरू होने से पहले कहा कि अबू धाबी में दो दिन तक चलने वाली ये वार्ता फरवरी के बाद इस तरह की पहली बैठक है और इसमें खासतौर से सुरक्षा संबंधी गारंटी पर चर्चा होगी. अमेरिका इस साल तीन दौर की बातचीत होने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहा है. ‘आरआईए नोवोस्ती’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पहले दिन करीब चार घंटे चर्चा हुई.
इस बीच भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई दिल्ली की राजनयिक कोशिशों का ब्योरा दिया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों और बाकी पक्षों के साथ सबसे उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है. भारत एक ऐसे समझौते पर जोर दे रहा है जिसमें काला सागर में जहाजों की आवाजाही, अनाज और ऊर्जा का निर्यात शामिल हो. साथ ही एक-दूसरे पर हमला न करने की व्यवस्था भी हो. मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली, मॉस्को और कीव के साथ-साथ बाकी संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए राजनयिक पहल कर रही है.
यूक्रेन की विदेश खुफिया सेवा के प्रेस कार्यालय के अनुसार, बातचीत बुधवार को फिर शुरू होने की उम्मीद है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि वह और अमेरिका के एक अन्य दूत स्टीव विटकॉफ बातचीत के जरिए ऐसा समाधान निकालने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे स्थायी शांति स्थापित हो सके और यूरोप में अधिक स्थिर सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक संप्रभु, सुरक्षित एवं समृद्ध यूक्रेन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकें. लगभग पांच साल से जारी व्यापक युद्ध को समाप्त करने संबंधी संभावित समझौते के प्रमुख मुद्दों पर रूस और यूक्रेन की सरकारों के रुख में अब भी काफी अंतर है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301