मेडिकल उपकरण पीएलआई योजना 2036 तक बढ़ी – Hindustan

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने देश में मेडिकल उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2,700 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही योजना की अवधि बढ़ाकर वित्त वर्ष 2035-36 तक कर दी गई है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, योजना के दिशानिर्देशों को भी सरल बनाया गया है ताकि निवेशकों के लिए कारोबार करना आसान हो सके। संशोधित दिशानिर्देशों के तहत वित्तीय प्रोत्साहन का दावा करने के लिए न्यूनतम बिक्री की अनिवार्य शर्त समाप्त कर दी गई है।
इसके अलावा, निर्माताओं के लिए जरूरी आधारभूत पूंजीगत व्यय की सीमा भी घटाई गई है। आवेदन अगले 10 दिन में शुरू होने वाले ऑनलाइन पोर्टल के जरिये किए जा सकेंगे। पात्र आवेदकों को चार लक्षित क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए तीन साल का समय मिलेगा। मेडिकल उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020-21 में शुरू की गई इस पीएलआई योजना के तहत अब तक 60 से अधिक उच्च-स्तरीय मेडिकल उपकरणों और उनके कलपुर्जों का देश में निर्माण शुरू हुआ है। इनके उत्पादन का कुल मूल्य 16,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News