नई दिल्ली, एजेंसी। देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर जुलाई-सितंबर में मामूली सुधार के साथ 5.1 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.2 प्रतिशत थी। मंगलवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में यह जानकारी दी गई। सर्वेक्षण के अनुसार, इस साल अप्रैल-जून तिमाही में बेरोजगारी दर (यूआर) 5.4 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा किया जाने वाला यह सर्वेक्षण कार्यबल की भागीदारी और बेरोजगारी की स्थितियों पर आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है। ग्रामीण और शहरी भारत के लिए श्रम बल संकेतकों के मासिक और तिमाही अनुमान प्रदान करने के लिए जनवरी, 2025 में सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया था। जुलाई-सितंबर, 2026 का यह ताजा बुलेटिन इस शृंखला का छठा बुलेटिन है। अखिल भारतीय स्तर पर ये तिमाही अनुमान सर्वेक्षण में शामिल 5,55,593 लोगों से ली गई जानकारी पर आधारित हैं।
ताजा पीएलएफएस पर जारी एक बयान के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कुल बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 5.4 प्रतिशत से सुधरकर चालू तिमाही में 5.1 प्रतिशत रह गई। इसी दौरान ग्रामीण बेरोजगारी दर तिमाही आधार पर 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत के मुकाबले 6.8 प्रतिशत पर मोटे तौर पर स्थिर रही।
ग्रामीण पुरुषों की बेरोजगारी दर एक साल पहले की अवधि के 4.7 प्रतिशत से 0.3 प्रतिशत अंक घटकर जुलाई-सितंबर, 2026 में 4.4 प्रतिशत रह गई। शहरी बेरोजगारी दर में पुरुषों (6.2 प्रतिशत से घटकर 6.1 प्रतिशत) और महिलाओं (नौ प्रतिशत से घटकर 8.8 प्रतिशत) दोनों के लिए मामूली सुधार दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार में लगे कामगारों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 61.4 प्रतिशत से बढ़कर चालू तिमाही में 62.7 प्रतिशत हो गई। शहरी क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 49.3 प्रतिशत से बढ़कर 49.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जुलाई-सितंबर, 2026 के दौरान तिमाही आधार पर दिहाड़ी श्रमिकों की हिस्सेदारी में कमी आई। ग्रामीण क्षेत्रों में यह 22.5 प्रतिशत से घटकर 21.7 प्रतिशत रह गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 11.1 प्रतिशत से घटकर 10.7 प्रतिशत पर आ गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play