Bijnor News: गांव आदोपुर धुंधली स्थित बी गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार को गन्ने की तौल को लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने तौल इंचार्ज पर मनमानी करने और रिजेक्ट व सामान्य गन्ने की तौल नहीं करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। चांदपुर के गांव आदोपुर धुंधली स्थित बी गन्ना क्रय केंद्र पर जाफरपुर कोट और आजमपुर गांव के किसानों ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों कुलदीप कुमार, तेजपाल सिंह, पुखराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीतल कुमार, सुभाष कुमार, दुष्यंत कुमार, अरविंद, गौतम कुमार और उदय सिंह आदि का कहना था कि धुंधली बी गन्ना क्रय केंद्र धामपुर शुगर मिल की ओर से जाफरपुर कोट और आजमपुर के किसानों के लिए संचालित किया जा रहा है।
किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र पर तैनात तौल इंचार्ज उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। किसानों का रिजेक्ट गन्ना और सामान्य गन्ना भी नहीं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद किसानों ने एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान कराया। अधिकारी के समझाने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों ने गन्ने की तौल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play