Samastipur News: अधिवक्ता के साथ मारपीट, डीएसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश – Hindustan

Samastipur News:

दलसिंहसराय। शहर के लोकनाथपुर गंज निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार नायक को सोमवार की रात आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान जुटे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर डायल 112 की पुलिस टीम को सौंप दिया। वहीं दो अज्ञात बदमाश भागने में सफल रहे। अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के बाद अधिवक्ता ने रात में ही पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया। आवेदन में कहा गया है कि एडीजे कोर्ट में लंबित भादवि की धारा 396 से सम्बंधित एक वाद में वे सूचक के अधिवक्ता हैं। इस वाद के आरोपी लोकनाथपुर निवासी प्रदीप साह के पुत्र धीरज साह ने अपने दो साथियों के साथ घर के पास ही घात लगाकर जानलेवा हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया एवं जान मार देने की धमकी दी। हालांकि जख्मी को गिरफ्तार नहीं करने पर मंगलवार को अधिवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी विवेक कुमार शर्मा से मिलकर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके बाद डीएसपी ने दलसिंहसराय के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ महासचिव राजीव रंजन सिंहा, पूर्व अध्यक्ष बिनोद समीर, प्रभात कुमार मिश्र, धनेश्वर दास, राजकुमार प्रसाद, अनुज कुमार बिट्टू आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News