Bijnor News: दीपावाली पर हल्दौर विकासखंड के इस्लामपुर थंबूचाऊ गांव के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सौगात मिली है। जल जीवन मिशन के तहत तैयार इस्लामपुर थंबूचाऊ पेयजल योजना का ग्राम प्रधान ने जलार्पण किया। योजना के तहत गांव के 240 परिवारों को नल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे करीब 960 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अब ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हल्दौर ब्लाक के गांव इस्लामपुर थंबूचाऊ में पहले पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी जुटाने में महिलाओं और बच्चियों का काफी समय खर्च होता था। गर्मियों में जलस्तर गिरने और जलस्रोतों पर भीड़ के कारण परेशानी बढ़ जाती थी। अब घरों तक पाइपलाइन से पानी पहुंचने की व्यवस्था होने से ग्रामीण परिवारों को राहत मिली है। खासकर महिलाओं और बच्चियों का पानी भरने में लगने वाला समय बचेगा। इससे उन्हें घरेलू कामकाज, बच्चों की देखभाल और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा।
योजना के तहत गांव के सभी पात्र परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे दलित बस्ती समेत गांव के अन्य परिवारों को भी घर पर पेयजल की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक परिवार तक नल से जल पहुंचाना है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
जिले के 649 गांवों को मिला हर घर जल प्रमाणपत्र
जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। अब तक जिले के 2125 गांवों में पेयजल व्यवस्था विकसित की जा चुकी है। इनमें 649 गांवों का हर घर जल प्रमाणीकरण हो चुका है, जबकि 215 गांवों में जलार्पण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जिले में अब तक 5,04,850 ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इनमें से 1930 घरों में नियमित जलापूर्ति हो रही है।
पानी की गुणवत्ता और संरक्षण पर भी जोर
जल निगम ग्रामीण की ओर से ग्रामीणों को पानी की गुणवत्ता बनाए रखने, नल और पाइपलाइन की देखभाल तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पेयजल ढांचे को सुरक्षित रखने में ग्रामीणों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने और सार्वजनिक पेयजल परिसंपत्तियों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वर्जन…
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। जलार्पण के बाद योजनाएं लंबे समय तक व्यवस्थित ढंग से चलें, इसके लिए विभागीय निगरानी और ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है। ग्रामीणों को जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। – राकेश चौधरी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण जलनिगम
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play