Edited By Aman Maheshwari
आज भाई दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. (Photo Credit – ANI)
Kedarnath News: आज केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. केदारनाथ धाम के कपाट पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए गए. अब शीतकाल के बाद भक्तों फिर से केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर सकेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. बता दें कि, भक्त भगवान शिव की उत्सव डोली में शामिल हुए. अब बाबा के दर्शन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे.
आज केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं. आज यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे. यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि, आज 11 नवंबर की सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मां यमुना के कपाट बंद होंगे. कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना होगी.
ये भी पढ़ें – Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर कब करें भाई को तिलक? जानिए सही समय और जरूरी सामग्री
#WATCH उत्तराखंड: पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, आज सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। इस मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त भगवान शिव की उत्सव डोली (चल विग्रह उत्सव डोली) के दर्शन करने और ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रुद्रप्रयाग एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि, आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर यहां से गद्दी को इसके स्थान उखीमठ में ले जाया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है. डोली के लिए विभिन्न पड़ाव पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. जनपद पुलिस बल श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा. इसके अतिरिक्त यहां पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का भी एक प्लाटून लगाया जा रहा है. रुद्रप्रयाग एसपी निहारिका तोमर ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि, श्री केदारनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा में भी अति उत्साहित होकर प्रतिभाग करें और वहां पर जाकर दर्शन करें.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301