UP News Live: वाराणसी में मकान गिरा, दो मासूमों की मौत, वोटर लिस्ट से तीन करोड़ नाम गायब – Hindustan

वाराणसी में मकान गिरने से मरीं दोनों बच्चियां और वोटर लिस्ट अभियान चलाते कर्मचारी।
UP News Live: वाराणसी में मकान गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई है। कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य़ शुरू किया गया है। वहीं, यूपी की पंचायत चुनाव व निकाय चुनाव की मतदाता सूची के मुकाबले विधानसभा की मतदाता सूची में 3.38 करोड़ वोटर कम हैं। अब तीनों सूचियों का मिलान होगा। रायबरेली के मकदूमपुर में हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच में 114 पात्र वोटरों के नाम जोड़ने के बाद अब प्रदेश भर में जांच होगी। मुस्लिमों के 1.65 प्रतिशत नाम बढ़ने की बात कही जा रही है, हालांकि यह आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है। वहीं हिंदुओं के नाम ज्यादा कम हुए हैं। चुनाव आयोग ने अब तीन सूचियों के मिलान के आदेश दिए हैं।
वहीं, मिर्जापुर में ट्रैक के पास मिट्टी धंसने से ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं। घटना दिल्ली-कोलकाता रूट पर यूपी में मिर्जापुर-झिंगुरा खंड के बीच आमघाट में खजुरी नदी पर तीसरी रेल लाइन के लिए बन रहे पुल पर हुआ है।
दूसरी तरफ संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज आई है। 15 हजार से अधिक मानदेय पाने वालों को ईपीएफ का लाभ मिलेगा। साथ ही सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी के साथ ही आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। पिछले महीने यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ और संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा आंदोलन किया गया था।

UP News Live: वाराणसी में मकान गिरा, दो मासूमों की मौत, कई दबे
वाराणसी में भाई दूज के मौके पर बड़ा हादसा हुआ है। रोहनिया थाना क्षेत्र बछाव में मकान गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई। कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
UP News Live: बेसिक शिक्षा निदेशक समेत दो पर केस दर्ज
बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी और वरिष्ठ सहायक इष्टदेव उपाध्याय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कर्नलगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में सचिव के पद पर तैनात रहने के दौरान अनिल भूषण ने एक कर्मचारी की सर्विस बुक में जालसाजी की। कर्मचारी के चिकित्सकीय अवकाश पर रहने के दौरान उसकी सर्विस बुक में बैक डेट से प्रतिकूल प्रविष्टि की गई। जिस तिथि में इंट्री दिखाई गई, उस समय कर्मचारी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई भी नहीं चल रही थी।
UP News Live: छठ पर यूपी से 12 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन
दिवाली के बाद अब रेलवे छठ पर लोगों को घर पहुंचाने और वापसी तैयारियों में जुट गया है। यूपी से विभिन्न स्टेशनों से 16 और स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इसके साथ ही लखनऊ एसी स्पेशल समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जा रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें

दिवाली बोनस से दावत के लिए पैसे न देने पर हत्या
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में बोनस में मिले रुपयों से दावत कराने को लेकर हुए विवाद में एक चौकीदार की साथियों ने हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने जा रहे आरोपियों की कार सरसावा क्षेत्र के पिलखनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें
सेशन कोर्ट से फांसी, हाई कोर्ट से बरी, किसने खत्म की CRPF कैंप हमलावर की कहानी
रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर 2007 में हुए हमले में दोषी करार दिए जा चुके मो. शरीफ की मंगलवार को गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। शरीफ को सेशन कोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके खिलाफ उसने हाई कोर्ट में अपील की थी जहां उसे इस मामले में बरी कर दिया गया। हालांकि आर्म्स एक्ट के मामले में उसे दोषी माना गया। मृत्युदंड की सजा रद्द होने के बाद शरीफ जेल से बाहर आया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News Live: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर ने जेल से छूटते ही घर के बाहर बरसाईं गोलियां
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हर्ष स्याल ने जेल से छूटते ही मेडिकल स्थित प्रवेश विहार कॉलोनी में मंगलवार रात को स्वयंसेवक के घर के बाहर फायरिंग कर दी। 24 घंटे में हत्या करने का एलान करके आरोपी फरार हो गए। दो गाड़ियों में सवार होकर 9-10 हमलावारों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल सूचना के बाद मेडिकल पुलिस मौके पर दौड़ी। आरोपियों का देर लरात तक कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पक्ष की ओर से मेडिकल थाने में तहरीर दी गई है।
UP News Live: अंबेडकरनगर में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन मरे, तीन घायल
अम्बेडकरनगर में जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज के पास कम्हरिया-जहांगीरगंज मुख्य मार्ग पर हुआ। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर बजदहा गांव निवासी राजकुमार पुत्र चुन्नीलाल, संजय निषाद पुत्र रामबचन और आलापुर थाना क्षेत्र के मकरहीं गांव निवासी सौरभ पुत्र रमेश के रूप में हुई है। घायलों में ओमप्रकाश पुत्र हरखू, संहसा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्रीपति और मकरहीं गांव निवासी रमेश हैं।
UP News Live: अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत
खीरी में नेशनल हाईवे 30 के पर पसगवां कोतवाली क्षेत्र के जेबीगंज बाईपास के छोर पर अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक से जा रहे हरदोई के परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मंगलवार शाम हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के अकेलापुरवा गांव निवासी प्रकाश (28) बाइक से मोहम्मदी में गांव पचतौन निवासी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी रोली (24), बेटी नित्या (07) व दो अन्य बच्चे आरजू (3) व सनी (04) भी थे।
UP News Live: मेरठ के आर्मी क्षेत्र में संदिग्ध युवक पकड़ा
मेरठ कैंट क्षेत्र में आर्मी इंटेलिजेंस ने मंगलवार देर शाम एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में शुरुआत में बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। हालांकि बाद में अपना नाम अमन बताने लगा। प्रारंभिक छानबीन के बाद खुलासा हुआ कि युवक मुस्लिम है। युवक के पास कोई पहचान पत्र और मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पूछता जारी है और संदिग्ध युवक को लालकुर्ती पुलिस के हवाले किया गया है।
UP News Live: हुक्का रील और लापरवाही पर गिरी गाज, कोतवाल समेत पांच नपे
​बुलंदशहर में अनूपशहर कोतवाली में अनुशासनहीनता, लापरवाही और दबंगई वाली रील का मामला सामने आने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने अनूपशहर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, एसएसआई और रुपवास चौकी प्रभारी समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक गौरव त्यागी को अनूपशहर का नया कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है।
UP News Live: वोटर लिस्ट से 3.38 करोड़ नाम गायब, हिंदू ज्यादा
यूपी की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव की मतदाता सूची के मुकाबले विधानसभा की मतदाता सूची में 3.38 करोड़ वोटर कम हैं। अब तीनों सूचियों का मिलान होगा। रायबरेली के मकदूमपुर में हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच में 114 पात्र वोटरों के नाम जोड़ने के बाद अब प्रदेश भर में जांच होगी। मुस्लिमों के 1.65 प्रतिशत नाम बढ़ने की बात कही जा रही है, हालांकि यह आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News Live: निर्माणाधीन पुल की मिट्टी धंसी, डाउन लाइन पर परिचालन ठप
मिर्जापुर-झिंगुरा खंड के बीच आमघाट में खजुरी नदी पर तीसरी रेल लाइन के लिए बनाए जा रहे पुल की मिट्टी मंगलवार शाम धंस गई। इसके चलते डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। वहीं, अप लाइन पर परिचालन सामान्य रूप से जारी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News Live: बीआरडी की पैरामेडिकल की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव
गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल ओटी टेक्निशियन की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने मंगलवार रात कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की पहचान बस्ती के जैतापुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की 21 वर्षीय बेटी आशी सिंह के रूप में हुई। वह बीआरडी में ओटी टेक्निशियन की पढ़ाई कर रही थी।
UP News Live: ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ल समेत 83 को अशोक चक्र शृंखला के तहत 98.93 लाख जारी
यूपी के विभिन्न जिलों में शौर्य चक्र से अलंकृत 83 नागरिकों को एकमुश्त भुगतान के लिए 98.93 लाख रुपये सरकार ने जारी किए हैं। इनमें लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इनके यूपी के निवासी होने के संबंध में परीक्षण करके रकम खातों में हस्तांतरित कर दें। यह रकम अशोक चक्र शृंखला के तहत अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से अलंकृत नागरिकों व उनके परिजनों को दी जाती है। शुभांशु को एकमुश्त 32.50 लाख और सालाना 1.56 लाख यानी कुल 34.06 लाख रुपये दिए जाएंगे। अशोक चक्र से अलंकृत नागरिकों को सालान 1.56 लाख रुपये दिए जाते हैं।
UP News Live: यूपी में संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी के संविदा कर्मचारियों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। इसके तहत 15 हजार से अधिक मानदेय पाने वालों को ईपीएफ का लाभ मिलेगा। साथ ही सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी के साथ ही आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News