गिफ्ट मांगने वाले होमगार्ड के बाद सख्त हुआ गुरुग्राम पुलिस प्रशासन, रैंडम तबादले और बॉडी कैमरे से होगी निगरानी – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
पुलिस प्रशासन ने जोनल ऑफिसर (ZO) और ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) की जिम्मेदारी भी स्पष्ट कर दी है. (Photo: X)
ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान भ्रष्टाचार और आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों पर गुरुग्राम पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. शहर में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के कार्यस्थल में अब हर 60 दिन में बदलाव किया जाएगा, इसके लिए रैंडम ट्रांसफर की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है. खास बात यह है कि कर्मचारियों का तबादला किसी अधिकारी की व्यक्तिगत पसंद या सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि ऑटोमेटेड कंप्यूटराइज्ड सिस्टम के जरिए किया जाएगा. साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी पर बॉडीकैम भी लगाया जाएगा.
गौरतलब है कि गुरुग्राम पुलिस प्रशासन ने यह फैसला हाल ही में दिवाली के दौरान एक होमगार्ड द्वारा शख्स के ‘गिफ्ट’ मांगने के बाद लिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. दरअसल, गुरुग्राम के साइबर हब के पास एक होमगार्ड ने कथित तौर पर कार सवार परिवार से दिवाली के नाम पर पैसे या उपहार मांगे थे. परिवार के साथ मौजूद एक व्लॉगर ने इस बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: टिंडर पर रईसों को फंसाती थीं, फिर में होटल में नशा देकर लूट लेती थीं… फरीदाबाद में मां-बेटी का ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़
STORY | Gurugram: Traffic cops, home guard to be transferred randomly every 60 days

After a home guard was arrested for allegedly demanding “Diwali gifts” from a motorist in Gurugram, Police Commissioner Sibash Kabiraj has issued a series of instructions for traffic policemen… pic.twitter.com/prFMywEuFo
पुलिस कमिश्नर शिबास कबिराज ने ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और फील्ड में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं. नई व्यवस्था के तहत केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि उनके सीनियर अधिकारियों के कामकाज पर भी नजर रखी जाएगी.
पुलिस प्रशासन ने जोनल ऑफिसर (ZO) और ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) की जिम्मेदारी भी स्पष्ट कर दी है. अगर उनके अधीन तैनात कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी, होमगार्ड या स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) ड्यूटी के दौरान भ्रष्टाचार या अवैध वसूली में शामिल पाया जाता है, तो संबंधित सीनियर अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाएगा.
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष से दिखा भारत-पाकिस्तान में फैला ‘जहरीला धुआं’, NASA के सैटेलाइट ने खींची दमघोंटू स्मॉग की तस्वीर; पंजाब-हरियाणा से लेकर लाहौर तक ढकी सफेद चादर
नई व्यवस्था के तहत PCR में तैनात ACP रैंक के अधिकारियों को शहर के CCTV कैमरों की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान की प्रक्रिया बॉडी-वॉर्न कैमरों की निगरानी में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News