भारतीय ODI टीम से रिलीज हो सकते हैं गुरनूर बरार, रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे ओपनिंग – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 13 नवंबर को होगा चौथा वनडे (PIC Credit – BCCI/X)
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है और चौथा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय स्क्वॉड में तीन बड़े बदलाव हुए हैं. कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज को आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के तैयारियों को लेकर आखिरी दो वनडे के लिए आराम दिया गया है. इसी बीच खबर सामने आई है कि 26 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट बरार को वनडे टीम से रिलीज करने की तैयारी कर रहा है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से पहले रिलीज करने की योजना बना रहा है. हालांकि, इस पर अंतिम फैसला माउंट माउंगानुई में खेले जाने वाले चौथे वनडे के बाद लिया जाएगा. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट बरार को वनडे टीम से रिलीज करने पर विचार कर रहा है. शुक्रवार को तौरंगा में होने वाले चौथे मुकाबले के बाद इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है. इसके बाद बरार टेस्ट टीम के साथ जुड़ सकते हैं और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए ट्रेनिंग करेंगे.
हालांकि, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है. दरअसल, 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार की गेंदबाजी शैली को टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी उपयोगी माना जा रहा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट टीम के साथ जोड़कर आगामी मुकाबलों के लिए तैयार करना चाहता है. हालांकि, अभी तक उनके वनडे टीम से रिलीज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
India ODI updates:

* Management thinking about releasing Gurnoor Brar for Test preps; final call after 4th ODI
* New Zealand have tall quicks; Brar will be ideal for preps
* Ruturaj Gaikwad likely to open; Ishan in middle orderhttps://t.co/r90Z8fxbsH
ये भी पढ़ें- 44 की उम्र में भी जेम्स एंडरसन का जलवा कायम, इस नई टीम से जुड़े
दरअसल, शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज हैमिल्टन से सीधे वेलिंगटन के लिए रवाना हो गए हैं. ये तीनों खिलाड़ी शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए ही टीम का हिस्सा थे. खास बात यह है कि तीनों पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल थे. ऐसे में चौथे वनडे में इनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका मिलना लगभग तय है. अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग जोड़ी चुनने की होगी. शुभमन गिल के वनडे टीम से अलग होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोहित शर्मा के साथ कौन ओपनिंग करेगा? गिल की जगह रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसी एक को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है.
ओपनिंग के लिए ईशान एक मजबूत विकल्प हैं. वह पहले भी भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर खेल चुके हैं और इस पोजिशन पर दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. दूसरी तरफ ऋतुराज भी अपने करियर में मुख्य रूप से ओपनर की भूमिका निभाते आए हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय में जब भी ऋतुराज को वनडे टीम में मौका मिला है, उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें इस बार भी मध्यक्रम में उतार सकता है.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड चौथा ODI लाइव? जान लीजिए सबसे आसान तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News