IPL 2027: RR और LSG के बीच हो सकती है बड़ी ट्रेड डील, मोहम्मद शमी-सैम करन समेत कई खिलाड़ियों पर चर्चा – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
मोहम्मद शमी और सैम करन की बदल सकती है आईपीएल टीम (PIC Credit – X/Cricbuzz)
IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है. हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड के बाद एक और बड़ी ट्रेड डील होने वाली है. खबरें हैं कि राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच एक से अधिक खिलाड़ियों के हाई-प्रोफाइल ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. रिपोर्ट्स की मानें RR और LSG भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन समेत कई खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर चर्चा कर रही हैं. आईपीएल 2027 की ट्रेड विंडो 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से एक सप्ताह पहले तक खुली रहेगी. ऐसे में दोनों फ्रेंचाइजी जल्द ही इस ट्रेड को पूरा करना चाहेगी.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहम्मद शमी और सैम करन को शामिल करते हुए एक संभावित मल्टी-प्लेयर ट्रेड पर बातचीत चल रही है. इस सिलसिले में संबंधित खिलाड़ियों से भी बातचीत हो चुकी है, हालांकि अभी कागजी प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है. अगर यह ट्रेड डील फाइनल होती है, तो इसमें सिर्फ एक खिलाड़ी की अदला-बदली नहीं होगी, बल्कि कई खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं. माना जा रहा है कि LSG के बाएं हाथ के स्पिनर मनिमारन सिद्धार्थ भी इस संभावित डील का हिस्सा हो सकते हैं. ऐसे में वह आईपीएल 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़ सकते हैं. 28 वर्षीय सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने टीम के लिए अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और इतने ही विकेट हासिल किए हैं.
🚨POSSIBLE TRADE🚨

Lucknow Super Giants and Rajasthan Royals are exploring a trade involving Mohammed Shami and Sam Curran

The exchange could also involve more players pic.twitter.com/pMSMW53O3Z
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी और सैम करन पिछले सीजन से पहले भी ट्रेड के जरिए अपनी टीमें बदल चुके हैं. करन चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स पहुंचे थे. इस ट्रेड में रविंद्र जडेजा भी राजस्थान की टीम में शामिल हुए थे, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने थे. हालांकि, चोट के कारण करन आईपीएल 2026 में नहीं खेल सके थे. वहीं, शमी पिछले सीजन ही सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में आए थे. लेकिन लगता है कि एक सीजन के बाद ही शमी LSG से अलग हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- VIDEO: जिसने भारतीय बल्लेबाजों को दिखाए दिन में तारे, विराट कोहली ने उसी को गिफ्ट की अपनी जर्सी
चेन्नई सुपर किंग्स ने सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और बाद में इसी कीमत पर राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया था. अब संभावित ट्रेड के तहत करन नई फीस की मांग कर रहे हैं. इसे दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत में देरी की एक वजह माना जा रहा है. इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी के साथ भी करन के अच्छे संबंध हैं. दोनों ओवल इन्विंसिबल्स और डेजर्ट वाइपर्स के साथ काम कर चुके हैं.
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यशस्वी जायसवाल को लेकर भी ट्रेड की चर्चा हुई है. हालांकि, क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है. रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान ने इस सौदे में एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज को शामिल करने की मांग की थी, लेकिन लखनऊ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. हालांकि, अगर राजस्थान जायसवाल को ट्रेड करने का फैसला करता है तो उसके पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं. कई फ्रेंचाइजियों ने इस युवा सलामी बल्लेबाज को लेकर दिलचस्पी दिखाई है.
ये भी पढ़ें- 89 रनों पर ऑलआउट होने पर भड़के कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास, जानिए क्या कहा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News