Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जिला अदालत ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के छह साल पुराने मामले में आरोपी अतुल दहिया को दोषी करार देते हुए उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नेहा की अदालत ने यह निर्णय सुनाया। दोषी द्वारा अदालत में ही जुर्माने की राशि जमा कराए जाने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
मामले के अनुसार पांच जून 2020 को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सूर्य विहार, सेक्टर-9ए निवासी अतुल दहिया के खिलाफ पालम विहार थाना क्षेत्र की सार्वजनिक सड़क पर बिना मास्क लगाए और बिना किसी आवश्यक कार्य के घूमता हुआ पाया गया था। सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में पालम विहार थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत जांच पूरी कर 21 सितंबर 2020 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।
सुनवाई के दौरान 11 नवंबर को अदालत ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-बी के तहत आरोप तय किए, जिस पर आरोपी अतुल दहिया ने बिना किसी दबाव या भय के स्वेच्छा से अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अदालत ने दोषी के अपराध की प्रकृति और उसके प्रथम अपराधी होने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाया और उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को सात दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी, हालांकि दोषी ने मौके पर ही जुर्माना भर दिया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play