Bhagalpur News: बांका सिविल कोर्ट में बनेगा बैगेज स्कैनर रूम – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बांका सिविल कोर्ट की सुरक्षा और पुख्ता होगी। इसके लिए विधि विभाग ने करीब 8.30 लाख की लागत से बैगेज स्कैनर रूम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार सरकार के विधि विभाग ने 8.30 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्राक्कलन को अधीक्षण अभियंता, भवन अंचल, भागलपुर द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। जानकारी के मुताबिक व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और चाक-चौबंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों के सामानों की सघन जांच के लिए जल्द ही बैगेज स्कैनर रूम का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत बांका सिविल कोर्ट के पुराने और नए, दोनों परिसरों में बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। भवन निर्माण विभाग के भागलपुर स्थित अधीक्षण अभियंता (भवन अंचल) से तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा सुधार

बैगेज स्कैनर लगने के बाद कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के बैग और अन्य सामानों की मशीन के जरिए स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु ले जाने पर पूरी तरह रोक लग सकेगी। न्यायालय प्रशासन के इस कदम से अधिवक्ताओं, न्यायिक पदाधिकारियों और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।

कोट …

विधि विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद बांका के कार्यपालक अभियंता द्वारा निविदा आमंत्रित की जाएगी। निविदा में सफल बोली दाताओं को बैगेज स्कैनर रूम बनाने का ठेका मिलेगा।

– नवल किशोर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, भागलपुर।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News