Gorakhpur News: गुलरिहा। हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को मरीज के तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने तीमारदारों को वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा। जूनियर डॉक्टरों ने बात न मानने पर मरीज का इलाज बंद करवा दिया। इससे नाराज परिजनों ने वार्ड में हंगामा कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और अन्य लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मरीज का इलाज दोबारा शुरू कराया गया। बताया जाता है कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के कोड़वा गांव निवासी 50 वर्षीय इस्लाम को ब्रेन स्ट्रोक की शिकायत के बाद गुरुवार की शाम करीब छह बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। उनका इलाज मेडिसिन वार्ड नंबर 11 के बेड नंबर 22 पर चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे मरीज के पास उनके तीमारदार और रिश्तेदार मौजूद थे। इसी दौरान एक जूनियर डॉक्टर ने सभी को वार्ड से बाहर जाने को कहा। बाहर न जाने पर इलाज नहीं करने की बात भी कही गई। मरीज के भाई की पत्नी ने इस पर आपत्ति जताई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
आरोप है कि इस बात से नाराज होकर जूनियर डॉक्टर ने मरीज का इलाज बंद करवा दिया। इसके बाद तीमारदारों और डॉक्टर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नाराज परिजन वार्ड में हंगामा करने लगे। इस दौरान एक महिला तीमारदार ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो जूनियर डॉक्टर उनका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मोबाइल छीन नहीं पाए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर मेडिकल कॉलेज चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जूनियर डॉक्टरों और तीमारदारों को समझाया। करीब आधे घंटे के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत हुआ।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
इसके बाद मरीज का इलाज दोबारा शुरू कराया गया। परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत गंभीर थी और ऐसे समय में इलाज बंद कराना गलत था। अस्पताल प्रशासन से इस मामले की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद वार्ड में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हो गई।
डॉ. धर्मेंद्र कुमार प्राचार्य, बीआरडी ने कहा, इस प्रकरण की जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। यदि कोई शिकायत करता है तो जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएगा उस आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play