Written By Sanjeet
IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final Live Streaming: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार दोनों टीमें अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी. लीग स्टेज में पाकिस्तान ने भारत को हराया था. ऐसे में टीम इंडिया के पास फाइनल में उस हार का बदला लेने और खिताब अपने नाम करने का शानदार मौका होगा. फाइनल में एक तरफ भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं पाकिस्तानी टीम अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी. खिताब जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. आइए जानते हैं आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल शनिवार, 15 नवंबर को अल अमिरात क्रिकेट ग्राउंड, ओमान में खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसाऱ सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और मैच में टॉस का समय सुबह 10.00 बजे का होगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर फैंस Sony LIV ऐप के जरिए मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. हालांकि, यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स, जियोहॉटस्टार, फैनकोड या दूरदर्शन पर उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में फैंस को टीवी पर Sony Sports Network और ऑनलाइन Sony LIV का रुख करना होगा. लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन जरूरी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: पाकिस्तान-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद कितना बदला पॉइंट्स टेबल? टीम इंडिया टॉप-5 में बरकरार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301