पंजाब चुनाव में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP की चुनावी कमेटियों का ऐलान – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में आए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. Credit: ANI
2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पार्टी ने दो अहम कमेटियों स्टेट मेनिफेस्टो कमेटी और चार्जशीट कमेटी का गठन किया है. सबसे चौंकाने वाला और बड़ा फैसला यह है कि अप्रैल महीने में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को घोषणापत्र कमेटी में शामिल किया गया है.
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इन दोनों कमेटियों की आधिकारिक घोषणा की है. पार्टी के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को इन पैनलों की कमान सौंपी गई है. पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को घोषणापत्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व सांसद सुनील जाखड़ चार्जशीट कमेटी का नेतृत्व करेंगे.
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2027 ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ। #election2027 #Punjab #BJP4Punjab @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @blsanthosh @DrSatishPoonia https://t.co/2wTYBZz3DF
भाजपा की 13 सदस्यीय घोषणापत्र कमेटी का मुख्य काम आगामी चुनावों के लिए पार्टी के वादों और विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करना होगा. अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के अलावा इस पैनल में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को जगह मिली है. इनके साथ ही मनप्रीत सिंह बादल, अश्विनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्विनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता, परमपाल कौर और वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का भी इस महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं.
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ 2027 ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬਾ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਗਠਨ। #election2027 #Punjab #BJP4Punjab @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @blsanthosh @DrSatishPoonia https://t.co/2wTYBZz3DF
दूसरी ओर, सुनील जाखड़ की अगुवाई वाली 14 सदस्यीय चार्जशीट कमेटी का जिम्मा पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ मुद्दों और आरोपों की सूची तैयार करना है. कमेटी में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ को शामिल किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनावी रणनीति को धार देने के लिए आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से कुछ और महत्वपूर्ण कमेटियों का ऐलान किया जाएगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News