Kushinagar News: कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों की बही रसधार – Hindustan

Kushinagar News: सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। छठ पर्व के अवसर पर मुकुंदपुर गांव में बीआरएम स्कूल सलेमगढ़ के तत्वावधान में भोजपुरी एवं हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार की देर रात तक चले इस साहित्यिक आयोजन में कवियों ने हास्य-व्यंग्य, सामाजिक सरोकार, प्रेम-विरह और राष्ट्रीय एकता से जुड़ी रचनाओं के जरिए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोता देर रात तक ठहाके लगाते रहे और तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ संचालक एवं भोजपुरी कवि बादशाह प्रेमी ने मां सरस्वती की वंदना से किया। उन्होंने वर्तमान खानपान व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए अपनी चर्चित व्यंग्य रचना कुक्कुर भोज प्रस्तुत की, जिसे सुनकर श्रोता खूब गुदगुदाए।
इसके बाद कवि दुर्गेश मिश्रा दुर्लभ ने भोजपुरी में सुनाया जे आगे चलेना, पीछे चले, ओकरी बात में फंसे के ना चाहीं। कवि अश्विनी द्विवेदी अमन ने गरीबी की पीड़ा को अपनी पंक्तियों में उकेरते हुए कहा कि गरीबी के बोझा कमर तोड़ देला। वहीं डॉ. रीना मिश्रा ने सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कवि अवध किशोर अवधू ने सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपनी रचना प्रस्तुत की। कवि भूषण त्यागी ने प्रेम और विरह की भावनाओं को शब्द देते हुए सुनाया। अध्यक्षता कवि जितेंद्र पांडेय ने की। आयोजक एवं बीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजन कुमार मिश्रा ने कवियों, अतिथियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, निलय सिंह, नवनीत मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, भूषण पांडेय, अनिल मिश्रा, राम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News