Bareily News: धाम आ रहे बाइक सवार एमबीबीएस छात्र की दुर्घटना में मौत – Hindustan

Bareily News: आंवला, संवाददाता। बरेली रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे चार छात्र दो बाइकों पर सवार होकर रविवार सुबह मनौना धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। निसोई में दूध फैक्ट्री के पास बाइक को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें एमबीबीएस फाइनल ईयर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै।बताया गया कि कानपुर का अस्मित कटियार (25), पटेल नगर दिल्ली के मयंक, असम के भाग्यजोटी, इटावा के अनुज रुहेलखंड मेडिकल कालेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। रविवार सुबह वह मनौना धाम में श्याम बाबा के दर्शन को दो बाइकों से चले।

वह शार्टकट रास्ते से अलीगंज होते हुए आंवला आ रहे थे। रास्ते में निसोई में दूध फैक्ट्री के पास सुबह आठ बजे केला से भरी एक डीसीएम ने अस्मित कटियार की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। बाइक पर पीछे बैठा उसका सहपाठी अनूज मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को आगे पकड़ लिया। अन्य साथी छात्र अस्मित को घायवस्था में टैम्पो आंवला सीएचसी लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्मित कटियार पुत्र डॉ सुधांशु प्रकाश कटियार कानपुर नगर के थाना हनुमंत विहार के 127/67 डब्लू ब्लॉक केशव नगर का निवासी था। उसके पिता भी आर्थो सर्जन हैं। अस्मित का एमबीबीएस में 2023 में दाखिला हुआ था( वह इस समय फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर उसके परिवार में कोहराम मच गया, परिजन बरेली को रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News