Varanasi News:
वाराणसी, हिटी। जिले के ग्राम्यांचल में छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को व्रती महिलाओं ने नदियों और तालाब-पोखरों के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिजनों के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजास्थलों पर प्रशासन ने सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। बता दें कि सोमवार (16 नवंबर) को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। शिवपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रामभट्ट तालाब और आल्हा-काल्हा पोखरे (परमानंदपुर) के किनारे व्रती महिलााओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। शाम होते ही व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में अपनी-अपनी वेदियों पर पहुंच गईं। परंपरानुसार व्रती महिलाओं ने पोखरे में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक व्रती महिलाओं ने गंगा किनारे मार्कण्डेय महादेव घाट (कैथी), चंद्रावती, रामपुर, गौरवपुर, सरसौल, कर्णपुर, धरहरा, नाग नदी, मां नेपाली भगवती धाम (छितमपुर), गोमती नदी और कुंडों-तालाबों के किनारे डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। पिंडरा के प्रतिनिधि के मुताबिक पिंडरा, सिंधोरा, फूलपुर, खालिसपुर, मंगारी, कुआर, कठिराव समेत कई स्थानों पर पोखरों-तालाबों किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक बसनी, बड़ागांव, बाबतपुर, अनेई, साधोगंज, हसनपुर, विराव, अकोढ़ा सहित कई स्थानों पर तालाबों-सरोवरों के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। लोहता प्रतिनिधि के मुताबिक कोरौत, सिरसा, हैबतपुर और भरथरा समेत कई गांवों में व्रती महिलाओं ने वरुणा नदी और तालाब-पोखरों के किनारे वेदियों पर छठ पूजा की। भट्ठी में शांति सरोवर और कोरौता, हरपालपुर एवं केराकतपुर में पंचायत भवन के पास कुंड किनारे छठ पूजा की गई। सारनाथ प्रतिनिधि के मुताबिक सारंगनाथ महादेव तालाब, सोना तालाब, सारंग तालाब और रंगीलदास तालाब (तिलमापुर) किनारे छठ पूजा हुई। सेवापुरी प्रतिनिधि के मुताबिक कालिका धाम अमृतसरोवर, हरिभानपुर गुप्त तालाब, बीरमपुर अमृतसरोवर और नहवानीपुर तालाब किनारे डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। चिरईगांव प्रतिनिधि के मुताबिक खानपुर, चांदपुर सोता घाट, रामचंदीपुर, गोबरहां, शिवदाशा, सरसौल, विशुनपुरा और जाल्हूपुर में व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के पास माधोपुर घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। कछवांरोड प्रतिनिधि के मुताबिक मिर्जामुराद (बंगला पर) स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास तालाब किनारे व्रती महिलाओं ने छठ माता की पूजा कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play