Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के जोगणी गांव में पूर्व विवाद को लेकर मंगलवार को युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक गुट के युवकों द्वारा पिस्टल लहराने का आरोप लगाया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरियारपुर के गंज गौरिहार और वैशाली जिला के हरलोचनपुर सुक्की थाने के खजनपुरा गांव के युवकों के बीच मारपीट हुई है। मारपीट की घटना में दो युवक घायल हुए हैं। घायल विक्रम कुमार उर्फ बुधन एवं स्मित कुमार को इलाज के लिए सकरा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
वहीं, घायल विक्रम के पिता विनोद साह ने बरियारपुर थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि खरना पूजन की शाम में सड़क पर जाम लगा था। इस दौरान युवकों में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार शाम स्कूटी से उनका पुत्र अपने दोस्त के साथ सोनबरसा चौक जा रहा था। इस दौरान पूर्व के विवाद को लेकर खजनपुरा गांव के युवकों ने कार से उसकी स्कूटी में पीछे से ठोकर दी। इससे दोनों स्कूटी सहित गिर गए। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। हत्या करने के लिए पिस्टल निकालकर चलाने का प्रयास किया। इस बीच काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों को देख आरोपित युवक भाग निकले। बताया कि खजनपुरा गांव के युवकों का पिस्टल लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं, खजनपुरा के युवकों ने पुलिस को फोन पर बताया कि वे परिवार की महिलाओं के साथ कार से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इस दौरान घेरकर उनकर हमला किया गया। मामले में बरियारपुर पुलिस ने बताया कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play