भारत ने 10वीं बार जीता सैफ टूर्नामेंट, पाकिस्तान की उम्मीदों पर फेरा पानी, फिर नहीं खोलने दिया खाता – News24 Hindi

Written By Aditya
भारत जीता 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब (Pic Credit- Screengrab)
सैफ चैंपियनशिप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में ये फाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर दोनों ही टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया. पहले हॉफ में दोनों ही टीमों ने अच्छा किया. लेकिन गोल सिर्फ पाकिस्तान की टीम ही कर सकी थी. दूसरे हॉफ में टीम इंडिया ने कमबैक किया. जिसके कारण ही भारत ने मुकाबला अंत में 2-1 से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ भारत ने सैफ चैंपियनशिप को रिकॉर्ड 10वीं बार अपने नाम कर लिया है. 
खेल शुरू होते ही भारत ने एक गोल करने का मौका बना लिया था. लेकिन पाकिस्तान ने उसे नाकाम कर दिया. तीसरे मिनट में भारत ने गोल करने का मौका गंवा दिया. मुकाबले में पहला कॉर्नर पाकिस्तान की टीम को मिला. जिसे भारत ने अच्छा डिफेंस कर दिया. जिसके बाद भारतीय टीम ने दूसरा मौका गंवा दिया. पाकिस्तान ने विष्णु को रोक करके भारत की मेहनत पर पानी फेर दिया. पहले 10 मिनट में भारत ने बहुत ज्यादा अटैक किया. वहीं पाकिस्तान लगातार डिफेंड करता रहा.  
पाकिस्तान ने भी धीर-धीरे मौका बनाना शुरु कर दिया. 15वें मिनट के बाद पाकिस्तान ने अपना अटैक और तेज करके भारतीय डिफेंस को दबाव में डाल दिया. भारतीय गोलकीपर ने बार-बार बचाया. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम गोल करने का मौका गंवा दे रही थी. कूलिंग ब्रेक तक एक भी गोल मैच में नहीं हो सका था. भारत ने गोल करने के मौके गंवाए. पहला हाफ खत्म होने के ठीक पहले पाकिस्तान के अकबर अली ने गोल करके 0-1 की बढ़त कर ली. 
FULL TIME: 🇮🇳 INDIA 2-1 PAKISTAN 🇵🇰 – India are the SAFF Champion for the 10th time! https://t.co/eO8dzsrBqq
गेम पीछे होने के बाद दूसरे हाफ में टीम इंडिया के ऊपर दबाव था. दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही भारत ने गोल करने का मौका बनाया और एक बार फिर से उसे गंवा दिया. लेकिन भारत ने हमले बंद नहीं किए. जिसके बाद पाकिस्तान के जुनैद शाह को रेड कार्ड दिखा दिया. जुनैद ने भारत के ब्रिसन के घुटने पर जूते के स्टड्स से वार किया था. उसके कुछ देर बाद ही भारत ने मौके का फायदा उठाया और बराबरी वाला गोल कर दिया. कश्मीर के सुहैल अहमद भट ने भारत का कमबैक कराया. 
ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo Net Worth: फुटबॉल के मैदान पर ही नहीं, कमाई में भी किंग हैं रोनाल्डो, जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ
जिसके बाद भारत ने कभी मैच में पाकिस्तान के डिफेंस पर दबाव कम नहीं होने दिया. भारत ने इसके बाद कई बार गोल करने का मौका बनाया. 90वें मिनट तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था. इंजरी टाइम कुल 5 मिनट का मिला था. उसी समय भारत के संदीप मंडी ने दूसरा गोल करके भारत को मुकाबले में 2-1 से आगे कर दिया. जिसके बाद कोई गोल मैच में नहीं आया और इसी के साथ भारत ने कुल 10वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. वहीं पाकिस्तान की टीम एक बार भी ये टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर सकी थी.
ये भी पढ़ें: पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि, बने सबसे बड़े फुटबॉलर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News