Feedback
जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने आतंकी लतीफ फट को सरेंडर करने को कहा है, हालांकि लतीफ भट सरेंडर करता नजर नहीं आ रहा. लतीफ भट से वीडियो कॉल पर बात की गई और हथियार डालने के लिए कहा गया है.
‘आत्मसमर्पण कर दो…’
9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने उसे आखिरी लाइफलाइन देते हुए कह दिया है कि अगर वह आत्मसमर्पण कर देगा तो उसकी जान बख्श दी जाएगी. हालांकि लतीफ भट ने आत्मसमर्पण करने से साफ मना कर दिया है. उसने मना करते हुए कहा, ‘अल्लाह के सिवा मेरे साथ कोई नहीं है.’
लतीफ भट के पास यह आत्मसमर्पण करने का आखिरी मौका है. दरअसल, इस तरह के ऑपरेशनों में एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया अपनाई जाती है. जब आरोपी सरेंडर करने से बार-बार मना करता है तो ऑपरेशन शुरू किया जाता है और गोलियों का जवाब गोलियों से दिया जाता है.
लतीफ भट कुलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू