Written By Mikita Acharya
WhatsApp ने ग्रुप में मेंबर्स जोड़ने की लिमिट को बढ़ा दिया है. (Image Credit-Magnific)
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब तक अगर आपके किसी ग्रुप में 1024 से ज्यादा मेंबर्स हो जाते थे तो आपको दूसरा ग्रुप बनाना पड़ता था. लेकिन अब इस परेशानी से छुटकार मिलने वाला है. WhatsApp ने ग्रुप में मेंबर्स जोड़ने की लिमिट बढ़ाकर 1500 कर दी है. यानी अब एक ही ग्रुप में 1500 लोग जुड़ सकेंगे. कंपनी ने यह फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. खास बात ये है कि इसके लिए आपको कोई अलग सेटिंग करने या नया अपडेट मैन्युलरी इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.
WhatsApp पर पहले एक ग्रुप में अधिकतम 1024 मेंबर्स को जोड़ने की सुविधा मिलती थी. लेकिन अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाकर 1500 कर दिया है. लंबे समय से यूजर्स इसकी मांग कर रहे थे, क्योंकि कई बड़े ग्रुप में मेंबर्स की संख्या 1000 से ज्यादा हो जाती है. ऐसे में एडमिन को लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाने पड़ते थे. ऐसे में ज्यादा मेंबर्स जोड़ने की सुविधा काफी काम आने वाली है. अब इन सभी लोगों को एक ही ग्रुप में शामिल किया जा सकेगा.
कंपनी के मुताबिक, 1500 मेंबर्स वाला नया ग्रुप कैपेसिटी फीचर ऑटोमेटिक तरीके से रोलआउट किया जा रहा है. इसके लिए यूजर्स को WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है. आने वाले दिनों में यह फीचर धीरे-धीरे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट में पहुंच जाएगा. यह सुविधा एंड्रॉयड और iPhone दोनों पर उपलब्ध कराई जा रही है.
मेंबर्स की लिमिट बढ़ाने के अलावा WhatsApp ने पिछले महीने ग्रुप चैट के लिए चार नए फीचर्स भी पेश किए थे. इनका मकसद ग्रुप में होने वाली बातचीत को व्यवस्थित रखना और जरूरी मैसेज आसानी से ढूंढने में मदद करना है.
1. लंबे समय तक पिन कर सकेंगे जरूरी मैसेज
अब WhatsApp ग्रुप में किसी जरूरी मैसेज को चैट में सबसे ऊपर पिन करके रखा जा सकता है. इससे ग्रुप के बाकी मेंबर्स भी जरूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे और बार-बा पुराने मैसेज खोजने की जरूरत नहीं पडे़गी.
2. ग्रुप में शेयर कर सकेंगे स्टेटस अपडेट
WhatsApp ने ग्रुप में स्टेटस अपडेट शेयर करने की सुविधा भी दी है. इसकी मदद से यूजर्स ग्रुप के दूसरे मेंबर्स के साथ जरूरी अपडेट साझा कर सकेंगे.
3. मेंशन और रिप्लाई के आधार पर फिल्टर होगी चैट
कई बार बड़े WhatsApp ग्रुप में लगातार मैसेज आने की वजह से जरूरी बातचीत पीछे छूट जाती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने चैट फिल्टर करने का विकल्प दिया है. अब यूजर्स मेंशन और रिप्लाई के आधार पर मैसेज को अलग करके देख सकेंगे.
4. नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुराने मैसेज
ग्रुप में किसी नए मेंबर के जुड़ने पर उसे पुराने चुनिंदा मैसेज की हिस्ट्री भी दिखाई जा सकेगी. इससे नए मेंबर को ग्रुप में पहले हुई जरूरी बातचीत और अपडेट्स समझने में आसानी होगी. खासकर बड़े ग्रुप और कम्युनिटी के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp चैट में आया नया ट्विस्ट, इमोजी के साथ अब स्टिकर से भी दें मैसेज पर रिएक्शन, आ रहा ये नया अपडेट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301