Edited By :Shadma Muskan
Updated:
फेफड़े शरीर का अहम हिस्सा है जो ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालने का काम करते हैं. अगर इस प्रोसेस में जरा भी कमी आई तो इंसान की जान जा सकती है. इसलिए फेफड़ों की हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, लेकिन आजकल बदलती लाइफस्टाइल और एयर पॉल्यूशन की वजह से हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच रहा है. साथ ही, कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं, जो धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनकी वजह से खांसी, सांस फूलना, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आइए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके (एमबीबीएस डॉक्टर और माई एक्सपर्ट डॉक्टर की फाउंडर) से जानते हैं कि ये चीजें कौन सी हैं और फेफड़ों को कैसे रोक सकते हैं.
अलमारी में रखी जाने वाली नेफ्थलीन की गोलियां देखने में भले ही छोटी हों, लेकिन इससे निकलने वाले केमिकल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बंद कमरे या अलमारी के आसपास आ रही बदबू से कुछ लोगों को सिरदर्द, मतली और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसे भी पढ़ें-
घर की दीवारों, छत और बाथरूम में होने वाली सीलन को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन नमी वाली जगहों पर फफूंद पनप सकती है, जिसके छोटे-छोटे कण हवा में फैलकर सांस के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं.
मच्छरों से बचने के लिए इस्तेमाल होने वाली कॉइल, लिक्विड वेपराइजर और स्प्रे से निकलने वाला धुआं या केमिकल कुछ लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. खासकर बंद कमरे में कॉइल जलाने से निकलने वाला धुआं सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सकता है.
घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले फिनाइल और दूसरे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की बदबू कुछ लोगों के सांस लेने के प्रोसेस को इफेक्ट कर सकते हैं. इससे नाक और गले में जलन, खांसी या सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसलिए फिनाइल का इस्तेमाल करते समय खिड़कियां खुली रखें और सफाई के दौरान हवा आने दें.
घर में पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती और धूपबत्ती का इस्तेमाल आम बात है. हालांकि, इन्हें जलाने से निकलने वाला धुआं हवा में बारीक कण छोड़ सकता है. बंद कमरे में लगातार इनके धुएं ने से कुछ लोगों को खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- किन 3 अंगों को खराब कर सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानिए किन लोगों को खासतौर से रहना चाहिए बचकर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301