Feedback
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अखिलेश यादव की रैली के दौरान हुए हादसे में 14 साल के छात्र की मौत के बाद CM योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की कर अपनी संवेदनाएं जताईं. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. वहीं, मृतक की मां ने बेटे की मौत के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
दरअसल, यह घटना बुधवार को अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान हुई थी. मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था. आरोप है कि वह अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था. इसी दौरान रैली में शामिल जेसीबी की चपेट में आ गया. परिवार का आरोप है कि जेसीबी की टक्कर के बाद बच्चे पर वाहन चढ़ा दिया गया. इस घटना में उसकी जान चली गई.
‘बेटे की मौत के लिए अखिलेश जिम्मेदार कार्रवाई हो’
बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिवार ने न्याय की मांग की. मां ने रोते हुए कहा कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि क्या बताऊं. मेरी आवाज तक नहीं निकल रही. मेरा बच्चा चला गया. हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा हो जाएगा. मेरा बेटा सड़क पर पड़ा था, लेकिन उसे किसी ने उठाया नहीं. अगर उसे समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता और इलाज मिल जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी.
मां ने रैली और सड़क पर लगे जाम को लेकर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि अगर पहले से जानकारी दे दी जाती कि अखिलेश यादव की रैली है, तो स्कूलों में छुट्टी हो जाती. उनका बेटा जाम में नहीं फंसता और उसकी जान नहीं जाती. मां ने अखिलेश यादव को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
बहन को लेने स्कूल जा रहा था भाई
मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई उसे लेने के लिए स्कूल आने वाला था. वह उसका इंतजार कर रही थी, लेकिन भाई नहीं पहुंचा. इसके बाद उसने फोन किया. फोन उसके छोटे भाई ने उठाया और बताया कि भैया का एक्सीडेंट हो गया है.
बहन ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों से उन्हें पता चला कि हादसा जेसीबी की वजह से हुआ है. परिवार का कहना है कि घटना के समय इलाके में काफी जाम था.
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सीएम योगी
CM योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने गोरखपुर पहुंचे. उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की कर अपनी संवेदनाएं परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी, अराजकता और उद्दंडता सपा का इतिहास रहा है. सड़कें चलने के लिए होती हैं, अराजकता फैलाने के लिए नहीं. सपा मुखिया के कृत्यों और उनके समर्थकों की हरकतों से मानवता शर्मसार हो रही है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की रैली में फूल बरसाते बुलडोजर की चपेट में आया BJP नेता का बेटा, मौत
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार का संबंध चौरी-चौरा की ऐतिहासिक घटना से जुड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से है. उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा कांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने 172 क्रांतिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से उनकी सजा आजीवन कारावास में बदली गई थी. इन क्रांतिकारियों में पीड़ित परिवार के बुजुर्ग भी शामिल थे.
सीएम योगी ने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानी परिवार के बच्चे के साथ इस तरह की घटना अस्वीकार्य है. जिसने भी यह किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. प्रदेश में भय और दहशत का माहौल बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी माँ के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।
अखिलेश बोले- मामले की निष्पक्ष जांच हो
घटना पर अखिलेश यादव ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच हो और सच को उजागर किया जाए. उन्होंने कहा कि हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ़ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू