बांसवाड़ा में जिला परिषद के शुरुआती रुझान लगातार आ रहे हैं। जिला परिषद के 43 वार्डों में से 13 में कांग्रेस, 8 में बीजेपी और 11 में अन्य आगे चल रहे हैं।
गढ़ी विधायक कैलाश मीणा की पुत्रवधु अनिता (पत्नी अभिषेक) पंचायत समिति सदस्य का चुनाव 54 वोटों से हार गईं। वे गढ़ी की बिलोदा पंचायत समिति से सदस्य के लिए मैदान में थीं।
जबकि पूर्व विधायक कांता भील की बेटी प्रज्ञा गरासिया तलवाड़ा पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीत गई हैं। वे पूर्व प्रधान रह चुकी हैं। छोटा डूंगरा पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनता दिख रहा है। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 2, अन्य 2 आगे चल रहे हैं।
बांसवाड़ा पंचायत समिति के कुल 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 13 पर कब्जा कर बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। भाजपा को 5, बीएपी को 6 और निर्दलीय को 1 वार्ड में जीत मिली।
पंचायती राज चुनाव-2026 की मतगणना गोविंद गुरु कॉलेज में चल रही है। जिला की 16 पंचायत समितियों की 280 सीटों पर उम्मीदवारों के वोटों की गिनती चल रही है।
विधायक अर्जुन बामणिया के बेटे विकास बामणिया पर भी सबकी निगाह हैं। उन्होंने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा।
जिला परिषद- 43 वार्ड
भाजपा- 8 पर आगे/जीते
कांग्रेस- 13 पर आगे/जीते
अन्य- 11 में आगे/जीते
16 पंचायत समितियों के परिणाम
तलवाड़ा पंचायत समिति में पूर्व विधायक कांता भील की बेटी प्रज्ञा गरासिया जीत गईं। वहीं बिलोदा पंचायत समिति में गढ़ी विधायक कैलाश मीणा की पुत्रवधु अनिता को हार मिली।
पंचायत समिति डूंगरा छोटा में कांग्रेस के 11, भाजपा के 2 और अन्य 2 प्रत्याशी रुझान में आगे हैं। यहां कांग्रेस का बोर्ड बनता दिख रहा है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.