CG Crime News: नेकी का ऐसा सिला! सड़क पर गिरे युवक को उठाने के बहाने बने हमदर्द, फिर दोपहिया पर बैठते ही… – NPG News

बिलासपुर। 20 नवंबर 2026| इंसानियत और मदद के नाम पर आजकल किस तरह लूट का जाल बिछाया जा रहा है, इसका एक चौंकाने वाला मामला तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है। सड़क पर फिसलकर गिरे एक युवक की मदद करने का नाटक कर दो शातिर बदमाश पहले तो उसके हमदर्द बने, फिर घर छोड़ने के बहाने उसकी एक्टिवा पर सवार हो गए। कुछ दूर चलने के बाद सिगरेट खरीदने के बहाने दोनों ने गाड़ी रुकवाई और मौका पाकर चालक की जेब से दो महंगे स्मार्टफोन व नकदी भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। इस पूरी वारदात में पीडि़त को करीब 60 हजार रुपये की चपत लगी है। रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
मदद का नाटक कर मांगी लिफ्ट, रास्ते में बदली नीयत
तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, देवरीडीह स्थित राम टेंट हाउस के सामने रहने वाला सोमेश एक निजी कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर के तौर पर कार्यरत है। बीते 14 नवंबर की रात करीब पौने आठ बजे सोमेश अपनी एक्टिवा से लालखदान महमंद में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर पोहा देकर वापस लौट रहा था। जब वह छाबड़ा पैलेस मेन रोड स्थित शराब भट्ठी के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर पड़ा। ठीक उसी वक्त वहां तुषार प्रधान उर्फ छोटू उर्फ पड़वा और उसका एक अन्य साथी आ पहुंचे। दोनों ने बेहद अपनापन दिखाते हुए सोमेश को सड़क से उठाया और देवरीखुर्द तक जाने के लिए उसकी गाड़ी पर लिफ्ट मांग ली। मददगार समझकर सोमेश ने भी दोनों को अपनी एक्टिवा पर बैठा लिया।
सिगरेट के बहाने रुकवाई गाड़ी, डायल 112 को देख भागे लुटेरे
आरोप है कि जैसे ही एक्टिवा दाल मिल के पास पहुंची, पीछे बैठे दोनों युवकों ने पास के ठेले से सिगरेट लेने की बात कहकर गाड़ी रुकवा दी। एक्टिवा के रुकते ही दोनों ने अपना असली रंग दिखाया और सोमेश के साथ झूमाझटकी करते हुए उसकी जेब से सैमसंग अल्ट्रा, सैमसंग एस-23 मोबाइल और पर्स झपट लिया, जिसमें चार हजार रुपये नकद रखे थे। इसी बीच सड़क से डायल 112 की पेट्रोलिंग गाड़ी गुजरती हुई नजर आई, जिसकी चमकती लाइट देखकर दोनों लुटेरे घबरा गए और सामान लेकर अंधेरे में भाग निकले। इस अचानक हुई लूट से सहमे सोमेश ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई और फिर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News