22 नवंबर को नाथू बरखेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन: सुखविंदर सिंह देंगे प्रस्तुति; छह देशों की महिला… – Dainik Bhaskar

भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब खेल आयोजनों के साथ भव्य सांस्कृतिक समारोह भी होंगे। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव परिसर के पहले चरण का शुभारंभ करेंगे। शाम 6 बजे से होने वाले समारोह में बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह प्र
कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
शुभारंभ समारोह की तैयारियों को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, फायर सेफ्टी और दर्शकों की आवाजाही के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
खेल गांव में दिखेगी मध्यप्रदेश की संस्कृति
समारोह के दौरान मध्यप्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए परिसर में खेल गांव विकसित किया जाएगा। यहां प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय विशेषताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के खिलाड़ियों और मेहमानों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा।
मंत्री सारंग ने अधिकारियों को प्रवेश और निकास के रास्ते व्यवस्थित रखने, पार्किंग स्थल तय करने और यातायात सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्ट्रीट लाइट, पेयजल और आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सेफ्टी के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
भारतीय महिला हॉकी टीम से मिले सारंग
निरीक्षण के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता की तैयारियों और प्रशिक्षण को लेकर चर्चा की। सारंग ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अनुकूल माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।
19 से 28 नवंबर तक होंगे मुकाबले
भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 आयोजित होगी। इसमें भारत सहित छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में खेले जा रहे हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News