'बच्चा तुम्हारा नहीं, पत्नी का किसी और से संबंध', अर्जी लेकर पहुंचे शख्स से अजयपार धाम बाबा बोला- नाम बताऊंगा तो तुम उसे मार डालोगे – AajTak

Feedback
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरह पर्ची बनाकर लोगों की समस्याएं बताने वाले अजयपार धाम के भगत करण कुशवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह अर्जी लेकर पहुंचे एक व्यक्ति के पारिवारिक जीवन को लेकर चौंकाने वाले दावे करते नजर आ रहा है.
वीडियो में भगत करण कुशवाह कहते दिखाई दे रहा है कि शख्स की पत्नी ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, वह उसका नहीं बल्कि किसी दूसरे व्यक्ति का है. वह यह भी दावा करता है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है.
पत्नी से रिश्ता तोड़कर दूसरी शादी की सलाह
वायरल वीडियो में भगत उस व्यक्ति को पत्नी से रिश्ता खत्म कर दूसरी शादी करने की सलाह देते नजर आता है. वह कहता है कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम बता देंगा तो वह उसे छोड़ने के बजाय मार देगा.
वीडियो में भगत का कहना है कि इस वजह से वह संबंधित व्यक्ति का नाम नहीं बता रहा है. हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. देखें VIDEO:- 
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर करण कुशवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके दावों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इस तरह किसी व्यक्ति के निजी पारिवारिक मामले को सार्वजनिक करने पर आपत्ति जता रहे हैं.
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर चर्चा जारी है. वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि के लिए संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया या कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News