Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर राजानगर इलाके से 13 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा लापता है। पीड़ित मां ने गांव के ही एक युवक और उसके परिवार वालों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। इस संबंध में शुक्रवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राथमिकी के अनुसार, कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता वर्तमान में बच्चों संग भगवानपुर राजानगर में किराए पर रहती हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा 8 की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि 17 नवंबर की शाम करीब 8 बजे बेटी कॉपी खरीदने यादवनगर द्वार के पास दुकान पर गई थी।
काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर लौटने पर जब मोबाइल कॉल हिस्ट्री जांची गई तो अंतिम कॉल एक नंबर पर किया हुआ पाया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि यह नंबर ग्रामीण आरोपित का है, जो पहले भी छात्रा पर गलत नजर रखता था। जब मां पूछताछ के लिए आरोपित के घर पहुंची, तो आरोप है कि उसके पिता, मां और भाई ने मिलकर गाली-गलौज की तथा धमकी दी कि वे लड़की को वापस नहीं करेंगे। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपितों ने मिलकर गलत नीयत से उसकी बेटी का अपहरण किया है। उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी घटा सकते हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play