Bhagalpur News: जमुई : गिद्धौर में अकवान साइक्लोन का दिखा असर – Hindustan

Bhagalpur News: गिद्धौर(जमुई) से सुमन सौरव की रिपोर्ट अकवान साइक्लोन के प्रभाव से गिद्धौर में आम जनजीवन खासा प्रभावित है। क्षेत्र के किसान इस वक्त सबसे ज्यादा परेशान हैं। एक तरफ धान की कटनी को लेकर महीनों की मेहनत से तैयार फसल को समेटने की चिंता थी तो वहीं दूसरी तरफ इस चक्रवाती तूफान से खेत में कटा धान पड़ा है। जिसके धान की फसल के खराब होने का डर किसानों को सता रहा है। अकवान की बेमौसम बारिश ने सब कुछ भिगो दिया है। खेतों में पानी भर गया है। हार्वेस्टर खेत में उतर नहीं पा रहे। मजदूर भी काम पर नहीं पहुंच पा रहे।

किसानों को डर है कि अगर बारिश और हुई तो धान अंकुरित हो जाएगा व सड़ जाएगा और पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर शनिवार को हो रही बारिश से गिद्धौर की सड़कें भी सूनी पड़ी हैं। बाजार ठप है। स्कूल और दफ्तर जाने वालों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस अचानक साइक्लोन के प्रभाव को लेकर मौसम विभाग ने जमुई सहित बांका और भागलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज रफ्तार से हवा और वज्रपात का भी खतरा बढ़ गया है। इधर रविवार से बारिश थमने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बदलते मौसम के प्रभाव से ठंड के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के जानकारों ने किसानों को फसल को तिरपाल से ढककर रखने सहित गरज-चमक में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News