PM Modi Bihar Visit LIVE Updates: बिहार में बोले पीएम मोदी, नीतीश जी के आशीर्वाद से सम्राट बढ़ा रहे सुशासन का मिशन – Jagran

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली दौरे पर हैं, जहां वे 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 
बिहार में पीएम मोदी का संबोधन (सौ. एक्स)
प्रधानमंत्री मोदी वैशाली में ‘नीतीश सेतु’ का निरीक्षण करेंगे।
बिहार को 34,470 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात।
सड़क, ऊर्जा, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में परियोजनाएं शामिल।
डिजिटल डेस्क, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे राज्य के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री वैशाली स्थित नवनिर्मित ‘नीतीश सेतु’ का निरीक्षण व दौरा करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर करीब 2 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी बिहार को लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे, वहीं कई नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इन बहुआयामी परियोजनाओं के दायरे में सड़क नेटवर्क, ऊर्जा, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं के माध्यम से समूचे बिहार में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना और आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कहा, “लगभग तीन दशक पहले, बिहार ने एक नया रास्ता चुना—उम्मीद और भरोसे का रास्ता। दशकों तक कठिनाइयां झेलने के बाद, नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार को सुशासन के जरिए एक नया आत्मविश्वास मिला। नीतीश जी ने कई वर्षों तक मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की सेवा की। अब, उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम इस मिशन को आगे बढ़ा रही है। इसी भावना के साथ, आज यहां हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे मित्र राम विलास जी की आत्मा जहां कहीं भी होगी, वह हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि हम उनके सपनों को साकार कर रहे हैं…”
पटना पहुंचने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्च पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश कुमार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त),बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य मौजद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “मेरे लिए यह निश्चित रूप से उत्साह का दिन है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं और बिहार को कई परियोजनाएं समर्पित करेंगे। आज का महत्व तब और भी बढ़ जाता है, जब मेरे नेता और मेरे पिता, राम विलास पासवान जी का दशकों पुराना सपना सच होने जा रहा है… और चूंकि आज यह सपना हकीकत बनने जा रहा है, तो मुझे विश्वास है कि मेरे पिता जहां कहीं भी होंगे, इसे देखकर बहुत खुश होंगे।”
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “यह अच्छी बात है। उन्हें आना चाहिए। एक पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा जा रहा है। पहले मैंने सुना था कि इसका नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखा जाने वाला था। हमें उससे भी कोई आपत्ति नहीं है। नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है और कई पुल बनवाए हैं, इसलिए उनके नाम पर पुल का नाम रखना ठीक है। लेकिन नीतीश कुमार की दिली इच्छा, जिसके बारे में उन्होंने हमेशा सार्वजनिक रूप से बात की है, वह यह है कि बिहार को ‘विशेष राज्य का दर्जा’ दिया जाए… अगर प्रधानमंत्री के मन में थोड़ी भी संवेदना है, तो उन्हें बड़ा दिल दिखाना चाहिए और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना चाहिए। 
नीतीश कुमार ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी) बनाया जाना चाहिए। कम से कम आज के भाषण में इन दो मांगों को तो पूरा करें, तब हम मानेंगे कि उनका यह दौरा सार्थक रहा। वरना, प्रधानमंत्री बस सपने ही दिखाते रहते हैं। बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने बिहार के लिए खास तौर पर कुछ भी नहीं किया है।”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी के सामने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह ‘डबल-इंजन’ सरकार का विजन है, जहां जमीनी स्तर पर एक के बाद एक विकास परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व और बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली इस ‘डबल-इंजन’ सरकार के तहत, आज ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन संभव हो पाया है—एक ऐसी परियोजना जिसकी मांग हम स्थानीय लोग दशकों से कर रहे थे। मैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो मेरे लिए एक अभिभावक की तरह हैं को भी उनके योगदान के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। यह उनके दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि आज हम इस पुल को पूरा होते देख रहे हैं। ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के विज़न को ‘विकसित बिहार’ के बिना साकार नहीं किया जा सकता। बिहार के उनके लगातार दौरे उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं…”
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News